हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा मेड़ता में निर्मित कक्षा-कक्ष का उद्घाटन

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक अपने संयंत्र के आसपास सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्य प्रभावी रूप से करता रहा है। इसी क्रम में देबारी स्मेल्टर के आस-पास के समुदाय के कल्याण एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेड़ता गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्मित कक्षा-कक्ष का उद्घाटन सासंद सीपी जोशी एवं मावली विधायक धर्मनारायण जोशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सरपंच खेमसिंह देवड़ा, विद्यालय प्रधानाचार्य नारायणलाल जोशी उपस्थित थे। विद्यालय में जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत् कक्षा 9 से 12वी तक के विद्यार्थियों को अतिरिक्त विषय अध्यापक एवं शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध काराई जा रही है। जिंक द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, आजीविका, महिला सशक्तीकरण हेतु विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिंक स्मेल्टर देबारी की सीएसआर टीम उपस्थित थी। उल्लेखनीय है कि जिंक द्वारा पिछले वर्ष मेड़ता में आरओ प्लांट स्थापित किया गया जिससे 700 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं।

Related posts:

भूपेंद्र कुमार चौबीसा को ज्योतिषाचार्य पंडित स्व. नंदकिशोर शर्मा साहित्य लेखन पत्रकारिता सम्मान

दुर्लभ बीमारी से ग्रसित किशोर की सफल सर्जरी

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में मरीज की सफल ब्रोंकोस्कोपी

योग एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी में महेश शर्मा अध्यक्ष बने

समूची सृष्टि की परिक्रमा का पुण्य केवल भगवान एकलिंगनाथ की परिक्रमा से मिल जाता है- जगद्गुरु वसंत विज...

सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने की रेल मंत्री से मुलाकात, रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी

रोटरी मीरा द्वारा विद्यार्थियों को 200 स्वेटर वितरित

अमरचंदिया तलाब से सटी पहाडिय़ों पर 500 पौधों का रोपण

नारायण सेवा में गणपति स्थापना

निसान इंडिया ने पेश की बिग, बोल्ड्, ब्यूटिफुल और ‘आकर्षक’ एसयूवी - निसान मैगनाइट

इंद्रदेव को रिझाने किया अनूठा टोटका, महिलाओं ने फोड़ी गंदे पानी की मटकियां

पूर्व मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास पंचतत्व में विलीन