पर्युषण महापर्व कल से

कोरानाकाल में घरों से ही पर्युषण पर्व की आराधना

उदयपुर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, उदयपुर द्वारा आगामी 15 से 23 अगस्त तक पर्युषण महापर्व मनाया जाएगा। सभा के प्रवक्ता डॉ. तुक्तक भानावत ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन खोखावत के अनुसार कोरानाकाल में सरकार और प्रशासन द्वारा निर्दिष्ट निर्देशों की पालना करते हुए इस बार श्रावक अपने-अपने घरों में ही पर्युषण पर्व की आराधना करेंगे। इसके अन्तर्गत 15 अगस्त को खाद्य संयम दिवस के रूप में होगा। इसके बाद 16 को स्वाध्याय दिवस, 17 को सामायिक दिवस, 18 को वाणी संयम दिवस, 19 को अणुव्रत चेतना दिवस, 20 को जप दिवस, 21 को ध्यान दिवस, 22 को संवत्सरी महापर्व तथा 23 अगस्त को क्षमापना दिवस के साथ पर्युषण पर्व समाप्त होगा। पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिदिन तीन घंटा सामायिक, एक घंटा स्वाध्याय, आधा घंटा जप व ध्यान, अनुकूलतानुसार 9, 11, 13, 15 आदि द्रव्य सीमा, ब्रह्मचर्य का पालन, रात्रि भोजन का त्याग, सिनेमा देखने का त्याग, सचित्त व जमींकंद का त्याग कर यथासंभव आराधना करने का आग्रह किया।
डॉ. भानावत के अनुसार महाप्रज्ञ विहार में इस बार आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या शासनश्री साध्वी मधुबालाजी का चातुर्मास है। उनकी विशेष प्रेरणा से सवा करोड़ नमस्कार महामंत्र के जप का लक्ष्य बनाया गया था किंतु यहां के श्रावक समाज की जागरूकता से लगभग डेढ़ करोड़ के जाप हो गये हैं। मंत्री विनोद कच्छारा ने बताया कि साध्वीश्री मधुबाला ने श्रावक-श्राविकाओं को उपवास, बेला, तेला, अट्ठाई आदि तपस्या, प्रतिक्रमण पौषध के साथ जमींकंद, हरियाली, रात्रि भोजन का त्याग करने को कहा। महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन डागलिया तथा महामंत्री सीमा बाबेल ने अनुरोध किया कि श्राविकाएं अपने परिवार में जो धर्माराधना सम्पन्न हो उसकी जानकारी हम तक पहुंचाये।

Related posts:

भाजपा देबारी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

स्कूल शिक्षा परिवार एवं पेसिफिक हॉस्पीटल उमरड़ा द्वारा तृतीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Sir Padampat Singhania University Celebrates its 11th Convocation Ceremony with Grandeur

महाश्रमणोस्तु मंगलम भक्ति संध्या में झूमे श्रद्धालु

उदयपुर लव स्टोरी के लिए बेहद लकी जगह : रणवीर सिंह

पूर्व मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास पंचतत्व में विलीन

नारायण सेवा संस्थान का 38वां निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह 28-29 को 

विश्व संगीत दिवस पर संगीत प्रेमियों को वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2022 की सौगात

दुर्लभ जन्मजात विकृति का सफल ऑपरेशन

ओ म्हारी घूमर छे नखराळी ऐ मां… ने किया मंत्रमुग्ध

हिंदुस्तान जिंक की जीवन तरंग पहल से दिव्यांग बच्चों के लिए समावेशी समाज का निर्माण

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में डॉ. विमला भंडारी सम्मानित