उदयपुर लव स्टोरी के लिए बेहद लकी जगह : रणवीर सिंह

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत ) : उदयपुर में हुई शाही शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई नामचीन सितारों ने रंग जमाया। इस दौरान बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रणबीर सिंह ने भी शानदार परफॉर्मेंस देकर शाही मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मंच से रणवीर सिंह ने बताया कि उदयपुर लव स्टोरी के लिए बेहद लकी जगह है। उन्होंने रामलीला फिल्म की शूटिंग के समय को याद करते हुए कहा कि दीपिका पादुकोण के साथ उनकी लव स्टोरी भी उदयपुर में ही परवान चढ़ी थी। उदयपुर स्पेशल ऑकेजन के लिए बहुत स्पेशल जगह है।
वे करीब 13 साल पहले रामलीला फिल्म की शूटिंग के लिए उदयपुर आए थे। इसी दौरान दीपिका पादुकोण के साथ उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी और 7 साल पहले दोनो वैवाहिक बंधन में बंधे। उदयपुर की तारीफ करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि उदयपुर से शुरू हुई लव स्टोरी हमेशा परवान पर रहती है और यही वजह है कि उदयपुर लव कपल्स के लिए चार्मिंग प्लेस है। रामलीला फिल्म की शूटिंग उदयपुर के पिछोला झील के किनारे पेलेस और गणगौर घाट पर शूट हुई थी जिसमें एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह 45 मिनट तक ठंडे पानी में रहे थे।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक ने हाइपरटेंशन से बचाव हेतु जागरूक किया

तिलकायतश्री एवं श्री विशाल बावा ने प्रभु को आरोगाया छप्पन भोग

श्रावक श्राविकाओं ने ली अणुव्रत की शपथ

Ashok Leyland’s latest range, ‘AVTR’, delivered to customers in Udaipur

Road Safety Session for Deaf and Mute Students by Hindustan Zinc

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई द्वारा आयोजित सातवां दिवस-चौथी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशि...

कलक्टर ने वीसी में जानी फार्मर रजिस्ट्री कैंप एवं ऑनलाइन गिरदावरी की प्रगति

तीन माह वेंटीलेटर पर रहने के बाद पेरालाईसिस मरीज को मिला नया जीवनदान

उदयपुर शहर को मिली बड़ी सौगात

निसान ने अपनी ऑल-न्यू, टेक्नोलॉजी से भरपूर और स्टाइलिश एसयूवी की दूसरी झलक जारी की

आठ करोड़ की लागत से बनने वाली टंकी के निर्माण का शुभारंभ

कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में अब सरकारी संस्थाओं की भूमिका कम और हमारी और आपकी भूमिका ज्यादा है - सहा...