मुंदड़ा तथा चौबीसा जार की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत

उदयपुर। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की प्रदेश कार्यकारिणी के जयपुर में हुए चुनाव में उदयपुर के मुकेश मुंदड़ा तथा भूपेन्द्र कुमार चौबीसा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए।
सहायक चुनाव अधिकारी रिछपाल पारीक ने बताया कि चुनाव में हरीवल्लभ मेघवाल को पुन: निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया जबकि कार्यकारिणी में दीपक शर्मा प्रदेश महासचिव और राजेन्द्रकुमार न्याती को प्रदेश कोषाध्यक्ष चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट गणेश सारस्वत ने परिणामों की घोषणा की। इसी क्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में उदयपुर से मुकेश मुंदड़ा, भूपेन्द्र कुमार चौबीसा, श्रीमती सरिता शर्मा, भजनलाल, हरिनाम सिंह, कपिल वशिष्ट, सुभाष शर्मा, सुमित जुनेजा, दुर्गाशंकर शर्मा, विष्णु धीमान, सुभाष मित्रुका, साबिर खान, नीरज जोशी, डॉ. प्रमोद सागर, गिरिराज शर्मा तथा हसन रिजवान को मनोनीत किया गया। उदयपुर से मुकेश मुंदड़ा तथा भूपेन्द्र कुमार चौबीसा के मनोनीत होने पर जार के उदयपुर जिलाध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत एवं महासचिव अजयकुमार आचार्य ने बधाई प्रेषित की।

Related posts:

उदयपुर के तक्ष जैन ने बनाया विश्व कीर्तिमान

सजल नयनों से विदा हुईं 51 बेटियां, 102 परिवारों के घर सजी खुशियों की डोली

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन सहित कई जीवनशैली जनित रोगों के लिए उदयपुर में 15 दिवसी...

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्थान मेवाड़ महिला संगठन की अध्यक्ष बनी रेखा श्रीमाली

लेकसिटी में पंजाब के मशहूर जादूगर सम्राट शाका का जादूई शो 23 जनवरी से

जिंक द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रमों से समुदायों का कायाकल्प

‘सेकंड इनिंग’ वर्कशॉप आयोजित

नारायण सेवा संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

एनएसएस में झण्डारोहण

विशाखापट्नम में  तीन सौ से ज्यादा दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर लगाए

हिन्दुस्तान जिंक़ और एआईएफएफ द्वारा जावर में उत्तर भारत की पहली टेक्नॉलोजी आधारित गल्र्स फुटबॉल एकेड...

बागेश्वर धाम महंत धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए श्रीजी डॉ. लक्ष्यराज ...