सिडबी ने अधिकाधिक एमएसएमई इकाइयों की ट्रेड्स पर भागीदारी के लिए स्वावलंबन आपात प्रतिक्रिया निधि की पहुँच को बढ़ाया

जयपुर। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के वित्तपोषण और विकास में संलग्न प्रमुख वित्तीय संस्थान, भारतीय लघु उद्योग विकास (सिडबी)ने अधिकाधिक एमएसएमई इकाइयों को ट्रेड्स से जुडने के लिए अपनी स्वावलंबन आपात प्रतिक्रिया निधि (एससीआरएफ़) की वैधता को आगे बढ़ाया है। पूर्व में परिकल्पित 10,000 इकाइयों के मुक़ाबले अब 31 मार्च, 2021 तक 13,500 एमएसएमई इकाइयों को ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से जोड़े जाने की योजना है। इस प्रकार उक्त निधि के आहरण की अंतिम तिथि अब 31 मई, 2021 तक होगी।
एससीआरएफ़ की स्थापना, एमएसएमई इकाइयों को ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (ट्रेड्स) से जोडऩे और ट्रेड्स प्लेटफॉर्म पर उनकी प्रविष्टि / पंजीकरण शुल्क को माफ करने के लिए, जून 2000 में की गई थी। रिसीवेबल एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (आरएक्सआईएल), एम1एक्सचेंज और इन्वोइस्मार्ट ये तीन ट्रेड्स प्लेटफॉर्म हैं जो एमएसएमई इकाइयों को कई वित्तपोषकों के माध्यम से अपने बीजकों की भुनाई कर कार्यशील पूंजी तक पहुंच बनाने में मदद करते हैं। यथा 30 नवंबर, 2020 तक कुल 6,545 एमएसएमई इकाइयों को आरएक्सआईएल, एम1एक्सचेंज और इन्वोइस्मार्ट के माध्यम से ट्रेड्स पर निशुल्क जुडने की सुविधा दी गई है।
ट्रेड्स एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफ़ॉर्म है जहां खरीदारों (बड़े कॉरपोरेट्स, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, सरकारी विभागों इत्यादि) से एमएसएमई कोप्राप्य-राशियों के प्रति नीलामी तंत्र के माध्यम से प्रतिस्पर्धी दरों पर कई वित्तपोषकों के माध्यम से बट्टे पर वित्त-पूर्ति की जाती हैं। विशेषत: कोविड-19 आपदा के इस दौर में,एमएसएमई इकाइयों के नकदी प्रवाह संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए ट्रेड्स एक प्रभावी जवाब है। एमएसएमई इकाइयों को अधिकाधिक संख्या में ट्रेड्स से जुडने और इसका लाभ उठाने हेतु संप्रेरित करने के लिए, इस पहल में सभी तीनों प्लेटफॉर्म भागीदार हैं।
सिडबी के बारे में : 1990 में अपने गठन के बाद से, सिडबी अपने एकीकृत, अभिनव और समावेशी दृष्टिकोण के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों के जीवन को प्रभावित कर रहा है। चाहे वे पारंपरिक, छोटे घरेलू उद्यमी हों, पिरामिड के सबसे निचले स्तर के उद्यमी हों, या फिर उच्च-स्तरीय ज्ञान आधारित उद्यमी हों, सिडबी ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसई) के जीवन को विभिन्न ऋणों तथा विकास कार्यों के माध्यम से प्रभावित किया है।

Related posts:

WORLD FIRST:THE SPORTY, SMART, STUNNING RENAULT KIGER MAKES ITS DEBUT IN INDIA

Tata Neu HDFC Bank Credit Card Celebrates Milestone: Over 2 Million Cards Issued

जेके सीमेंट वॉलमैक्स के साथ दोबारा लॉन्च

स्टील एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड 600 करोड़ रुपये जुटाएगी

हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ मिश्रा अंतरराष्ट्रीय जिंक एसोसिएशन के पहले भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

अनिल अग्रवाल फाउण्डेशन की पहल नंदघर सर्वश्रेष्ठ सीएसआर अवार्ड से सम्मानित

हिन्दुस्तान जिंक के खनित धातु उत्पादन में हुई वृद्धि

TRANSFORMING FARMING WITH MODERN TECHNOLOGY – HINDUSTAN ZINC’S SAMADHAN PROJECT

बामनिया कलां में वृक्षारोपण

खाताबुक का ‘‘पगारखाता ऐप’’ लॉन्च

दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा फाइव-स्टार रेटिंग

अलख नयन मन्दिर द्वारा तीन नये प्राथमिक नेत्र चिकित्सा केन्द्र/विजन सेन्टरों का लोकार्पण