नारायण सेवा 36 दिनों में 30 हजार से ज्यादा का बना मददगार

उदयपुर। कोरोना रेड अलर्ट लॉकडाउन के दौरान नारायण सेवा संस्थान हजारों बेरोजगार, दुखी बीमार और संक्रमितजनों को  उनकी आवश्यकता के मुताबिक उनके घर तक निःशुल्क सेवाएं पहुंचा रहा है। पिछ्ले माह की 19 तारीख़ से अब तक निःशुल्क  भोजन, दवाई, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस और सेनेटाइजेशन की सेवाएं शहर में हजारों लोगों तक पहुँचाई जा चुकी है।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव की प्रेरणा से संक्रमितों के घर 27544 भोजन पैक्ट, 168 ऑक्सीजन सिलेंडर, 1171 कोरोना दवाई किट, 83 हाइड्रोलिक बेड और एक हजार से अधिक बेरोजगार और निर्धन परिवारों को राशन किट जिनमें आटा, चावल, दाल ,तेल, शक्कर और मसाले आदि है, वितरित किए गए है। इन सेवा प्रकल्पों के सुचारू संचालन के लिए संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल और पलक अग्रवाल के निर्देशन में 80 सदस्य टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्थान के हेल्पलाइन नंबर पर रोजाना 100 से अधिक कॉल्स प्राप्त हो रही है जिन्हें तत्काल सेवाएं मुहैया की जा रही है। संस्थान का मकसद ही यहीं है कि इस कठिन घड़ी में ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक उक्त  सेवाएं पहुंचाई जाए।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक ने जिंक उत्पादन तकनीको को बेहतर बनाने के लिए एआई को अपनाया

HINDUSTAN ZINC WINS NATIONAL SAFETY AWARD

‘ग्रैंड कॉन्टिनेंट’-ए लक्जरी कलेक्शन का भव्य उद्घाटन

श्वेेताम्बर जैन समाज का पर्युषण महापर्व सम्पन्न

नए ओलंपिक संघ को मान्यता देना खिलाडिय़ों के हितों के विपरीत

Hindustan Zinc & SEHER celebrate ten years of Music without Borders

Addiction Awareness Week Observed at Pacific Institute of Medical Sciences (PIMS), Udaipur

श्रीजी प्रभु के शीतकाल की सेवा में तिलकायतश्री एवं श्री विशाल बावा पधारे नाथद्वारा

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल ने ‘द ग्लॉस बॉक्स’ के दूसरे संस्करण की घोषणा की

ब्राम्हण बड़ा नागदा समाज कल्याण संस्थान की प्रतिनिधि सभा का अधिवेशन आयोजित

‘कम्युनिकेशन टुडे : 25 वर्षों का शानदार सफर’ वृत्तचित्र ऑनलाइन लोकार्पित

तेरापंथ धर्मसंघ के समणश्री सिद्धप्रज्ञ का मुनि जीवन में प्रवेश से पूर्व मंगल भावना समारोह