पारस जे. के. हॉस्पिटल में मनाया डॉक्टर्स-डे

उदयपुर। पारस जे. के. हॉस्पिटल में कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रख सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस दौरान सभी डॉक्टर्स ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और एक-दूसरे को डॉक्टर्स-डे की शुभकामनाएं दी। इस दौरान हॉस्पिटल संचालक की ओर से सभी डाक्टर्स को बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी डॉक्टर्स ने अपने-अपने अनुभव साझा किए।
पारस जे.के. हॉस्पिटल के डायरेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि मरीजों का जीवन बचाना ही डॉक्टर्स का धर्म और कतव्र्य है। विश्वजीत कुमार ने सभी डॉक्टर्स को आपदा की इस घड़ी में इनके अतुलनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कोरोना की दूसरी लहर के दौरान काल का ग्रास बने डॉक्टर्स को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उल्लेखनीय है कि पारस जे के हॉस्पिटल में 24/7 इमजेन्सी एवं क्रिटिकल केअर सुविधा के साथ सभी तरह की सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सुविधाएं जैसे न्यूरोसर्जरी, ह्रदय रोग आदि उपलब्ध है। यहां सभी तरह के मरीजों का उपचार उन्नत चिकित्सा उपकरण और आधुनिक चिकित्सा तकनीक एवं विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम द्वारा किए जाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान पारस जे के हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स ने बिना रूके कोविड मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई है।

Related posts:

VEDANTA FOCUSES ON GLOBAL ESG STANDARDS, BENCHMARKS BEST PRACTICES FOR ENVIRONMENTAL & SOCIAL PERFOR...

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

शिल्पग्राम फोटो प्रतियोगिता में संयम रहे प्रथम

फायर सेफ्टी एवं रोकथाम रणनीतियों पर तकनीकी वार्ता आयोजित

नितिज मुर्डिया नेशननल एआरटी और सरोगेसी बोर्ड के सदस्य नियुक्त

शिवर में 111 युनिट रक्त संग्रहित

उदयपुर शहर को मिली 2 रूट पर नई सिटी बसों की सौगात

लेनोवो ने हाई-परफॉरमेंस टैबलेट और लैपटॉप में पोर्टफोलियो का विस्तार किया

हार नहीं मानूंगा पुस्तक का लोकार्पण

जिंक द्वारा विश्व कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिंक ने जीता प्रतिष्ठित 16वां सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड

Upstox Joins IPL As Official Partner