आल इण्डिया इस्कान पदयात्रा का बेदला गाँव में भव्य स्वागत

उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के तत्वावधान में आयोजित आल इण्डिया इस्कान पदयात्रा का बेदला गांव पहुँचने पर औदीच्य समाज के अध्यक्ष भगवतीलाल शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत कर यात्रा संचालक प्रमुख आचार्य दास का माल्यार्पण किया गया। पदयात्रा के बेदला में पहुंचने पर सिर पर मंगल कलश लिए महिलाओं ने अगवानी की। ग्रामीण औदिच्यों के नोहरे तक पुष्पवर्षा करते हरे-कृष्ण हरे-कृष्ण बोलते रहे। पदयात्रा मे वैष्णवों ने मार्ग में धार्मिक पुस्तकों तथा फलों का प्रसाद वितरण किया। शाम को शोभायात्रा के साथ संकीर्तन कर साढ़े सात बजे आरती के बाद भक्तों ने महाप्रसाद गृहण किया। इस मौके पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, बडग़ाँव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़, पूर्व पार्षद विजयप्रकाश विप्पलवी के साथ औदीच्य समाज के गण्यमान्य लोग मौजूद थे। नीम के चौक में पदयात्रा की समाप्ति पर भव्य महाआरती हुई। इस दौरान औदीच्य मोहल्ले का माहौल पूर्णतया भक्तिमय हो गया। ठाकुरजी और बलरामजी की सवारी ने रघुनाथजी के मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया।

Related posts:

अल्ट्रासाउंड, एंडोमेट्रियोसिस से पीडि़त महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण : डॉ. हरिराम

Hindustan Zinc demonstrates environmental transparency by disclosing through CDP

जिंक द्वारा जावर क्षेत्र के 28 गावों में स्वास्थ्य सेवा हेतु मोबाइल वेन का शुभारंभ

जिंक द्वारा सिंघावतों का वाडा में वाटर एटीएम का शुभारंभ

Hindustan Zinc provides oxygen to local governing bodies in fight against COVID 19

लोसिंग में पिपलाज महारानी का दिव्य श्रंगार, 21 किलो की फूलमाला से किया गया अलौकिक श्रृंगार

विश्व एड्स दिवस पर ट्रांसपोर्ट नगर में जागरूकता अभियान

पेट्रोल डीजल के दामों की वृद्धि पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी का नाटक : कटारिया

मुख्य सचिव ने उदयपुर में ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक

चौथी दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस वर्ल्ड फिजियोथेरेपेी कांग्रेस का आगाज

राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा देबारी में राज्य अंडर-17 बालिका शिविर का सफल आयोजन

विश्व दिव्यांगता दिवस पर नारायण सेवा के दिव्य संकल्प