अरावली कॉलेज ऑफ नर्सिग में श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी ने किया ध्वजारोहण

उदयपुर। अरावली कॉलेज ऑफ नर्सिग में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता संस्था के निदेशक गोंविद दीक्षित ने की। विशिष्ट अतिथि इकराम कुरैशी प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, डॉ. तुक्तक भानावत, अनिल चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लें। भारत वैश्विक शक्ति बनने के साथ आज विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति कविताओं एवं देश के लिए बलिदान हुए शहीदों को याद करते हुए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। संस्था निदेशक गोंविद दीक्षित ने कहा कि देश की सुरक्षा में युवाओं के योगदान की महŸाा तथा देशसेवा में सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा की गई। देश के प्रधानमंत्री मोदीजी ने जो स्वच्छता अभियान चलाया है उसके अन्तर्गत हमें सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए जिससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। संचालन रतनेश दाधीच एवं राज सोलंकी ने कियाा। कार्यक्रम में संस्था की निदेशक डॉ. निशा दीक्षित, प्राचार्य एवं ट्यूटर कन्हैयालाल, अनिल कुमार, तनवी जोशी, अनिता भंडारी उपस्थित थे।

Related posts:

श्वेेताम्बर जैन समाज का पर्युषण महापर्व सम्पन्न

पीआईएमएस के मनोचिकित्सा विभाग के रेजिडेंट्स ने रजसाइकॉन 2025 में बिखेरी चमक

विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील ओवरफ्लो

प्रमीला महिला तथा कुशाग्र युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत

शिविर में 32 यूनिट रक्तदान

पिम्स में नसों में लगी जटिल चोट का सफल उपचार

The daily declining graph of corona patients in Udaipur is encouraging, on Wednesday, the percentage...

एमएमपीएस को "स्पेशल जूरी अवार्ड" तथा लगातार छठे वर्ष "बेस्ट स्कूल अवार्ड"

हिन्दुस्तान जिंक ने देबारी में कचरा संग्रहण के लिए दिए ईवी वाहन, दो गावों के 3 हजार परिवार लाभान्वित...

पूंजीपतियों की पक्षधर मोदी सरकार के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : डॉ. रेड्डी

जिंक द्वारा आरओ प्लांट और वाटर एटीएम का उद्घाटन

दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ऑप. बैंक लि. महिला समृद्धि बैंक को भारत रत्न सहकारिता सम्मान