तप अभिनंदन समारोह आयोजित

उदयपुर। आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वीश्री सुदर्शनाश्रीजी की प्रेरणा एवं सान्निध्य में तेरापंथ धर्मसंघ उदयपुर में हुई विभिन्न तपस्याओं के लिए तप अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सिद्धी तप 1, मास खमण 1, 15 का तप 1, 13 का तप 1, 11 का तप 2, 9 का तप 4, अठाई तप 20, वर्षी तप 5, एकांतर 12 की तपस्याएं मुख्य रहीं। समारोह में सभी तपस्वियों का साहित्य एवं उपरणा से अभिनंदन किया गया।
समारोह की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। तेरापंथ सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा पोरवाल, टीपीएफ अध्यक्ष मुकेश बोहरा, पूर्व सभा अध्यक्ष एस.पी. मेहता ने तपस्वियों का अभिनंदन करते हुए अपना वक्तव्य दिया। साध्वीश्री सुदर्शनाश्रीजी एवं सहवर्ती साध्वियों ने तप गितीका द्वारा तपस्वियों का मान बढ़ाया। संचालन सभा मंत्री विनोद कच्छारा जबकि आभार सहमंत्री विनोद चण्डालिया ने ज्ञापित किया। 

Related posts:

हिन्दमेटल भारत में खनिज अन्वेषण के लिए उन्नत इलेक्ट्रोमैग्नेटिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करने वाली देश की...

सैयदना साहब की मोहर्रम में दस वाअज़ का यूट्यूब पर पहली बार लाइव प्रसारण

मजदूर एवं किसान की हालत आजादी के पहले जैसी दयनीय एवं चिंताजनक : डॉ. रेड्डी

आचार्य महाप्रज्ञ का 103वां जन्म दिवस मनाया

हिन्द जिंक डीएवी जावर माइन्स विद्यालय का उत्कृष्ट रहा परिणाम

ताबीश की चिकित्सक बनने की तमन्ना

सेवाभावी भंवरलाल पोरवाल का निधन

जावर के अंतिम गांव तक पहुंच रही है हिन्दुस्तान जिंक की मोबाइल हेल्थ वैन

दीपावली के अवसर पर आयोजित स्वागत द्वार प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

बाराबंकी के जंगल में निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर के लिए रवाना हुआ दल

Hindustan Zinc conferred at Water Optimization 2020 Awards

लैप्रोस्कोपिक सर्जरी पर कार्यशाला आयोजित