आमदरी व रैन बसेरे में बांटे ऊनी वस्त्र

उदयपुर । पिछले कुछ दिनों से सर्द हवाओं के साथ बढ़ती ठिठुरन को देखते हुए नारायण सेवा संस्थान ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ऊनी वस्त्र, कम्बल के वितरण का व्यापक अभियान शुरू किया है। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने सोमवार को गिर्वा तहसील के आदिवासी बहुल गांव आमदरी में 120 कम्बल, 80 टोपे व 90 स्वेटर का वितरण किया। पोषाहार के रूप में उच्च गुणवक्तायुक्त बिस्किट के पैकेट भी दिए गए। इससे पूर्व सेक्टर 3,4,5,6,11, रेल्वे स्टेशन व कच्ची बस्तियों में बड़ी संख्या में ऊनी वस्त्र व कम्बलों का वितरण किया गया। प्रताप नगर स्थित रैन बसेरा में रात्रि विश्राम करने वाले 100 से अधिक दिहाड़ी मजदूरों को भी कम्बल, मफलर,चप्पल, मौजे व टोपे का वितरण हुआ। संस्थान अध्यक्ष ने बताया कि सर्दी के तीखे तेवर के चलते संस्थान का यह अभियान नियमित रहेगा। ‘सुकुन भरी सर्दी’ अभियान के दौरान संस्थान के मीडिया प्रकोष्ठ के भगवान प्रसाद गौड़, जसबीर सिंह, दिलीप सिंह, अनिल पालीवाल व रौनक माली भी मौजूद थे।

Related posts:

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर पूर्व मेवाड़ राज परिवार ने किये  भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन

डॉ रघुपति सिंघानिया  लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित

Hindustan Zinc’s Integrated Annual Report ranks among top 3 Indian Integrated Reports at LACP Spotli...

राष्ट्रीय वेबिनार : इतिहासकारों ने तर्कों से स्पष्ट किया …." स्वाधीनता के लिए देशी राजाओं ने मेवाड़ ...

नृत्य नाटिका परछाइयाँ ने दर्शकों को किया भावविभोर

पुलिस लाइन में लगाए 154 पौधे

एक वर्षीय वेतन वृद्धि एवं अन्य मांगों पर समझौता

माउंटेन ड्यू ने ऋतिक रोशन के साथ दोहराया डर के आगे जीत है का मंत्र

Don’t just think it. #KhulKeBol with MTV Nishedh

नारायण सेवा संस्थान का 44वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह : 51 जोड़े बंधेंगे पवित्र बंधन में

Hindustan Zinc’s EcoZen Pioneers Green Metals with Over 75% Lower Carbon Footprint

आचार्य महाप्रज्ञ ने दिये दुनिया को विश्व शांति के सूत्र : मुनि सुरेशकुमार