देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता

उदयपुर। तेरापंथ महिला मंडल, उदयपुर द्वारा मुनिश्री सुरेशकुमार ‘हरनावां’ के सान्निध्य में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देशभक्ति गीत गायन एवं इको फ्रेंडली राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के साथ मुनिश्री संबोधकुमार ‘मेधांश’ के स्वरचित देशभक्ति गीत द्वारा हुई।
  निर्णायक श्रीमती उर्वशी सिंघवी व श्रीमती दीपिका बोल्या का स्वागत व परिचय मंडल अध्यक्ष सीमा पोरवाल ने किया। देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम प्रेक्षा बोहरा, द्वितीय मोनिका कोठारी एवं तृतीय स्थान पर खुशबू कोठारी रही तथा सांत्वना पुरस्कार डिंपल  सिंघटवाडिया, शशि चव्हाण, डॉ स्नेहा बाबेल को प्रदान किया गया।
राखी प्रतियोगिता के अंतर्गत कन्या मंडल सह संयोजिका कृति नांद्रेचा द्वारा सभी प्रतिभागियों के राखी की एग्जीबिशन लगाई गई। इसमें प्रथम आशा  पोरवाल, द्वितीय शशि चव्हाण एवं तृतीय रागिनी सिंघटवाडिया रही। विधि बाबेल व मैत्री सिंघटवाडिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में 80 के लगभग बहनों व कन्याओं की सहभागिता रही। मुनिश्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार मंत्री दीपिका मारू ने ज्ञापित किया। संचालन अमिता पोरवाल ने किया।

Related posts:

पीआईएमएस हॉस्पिटल को मिली एनएबीएल की मान्यता

फायर सेफ्टी एवं रोकथाम रणनीतियों पर तकनीकी वार्ता आयोजित

आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितम्बर करने की मांग, तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे करदाता

सादगी से मनेगा सगसजी बावजी का जन्मोत्सव

वीआईएफटी के स्टूडेंट कर रहे हैं ‘हम नहीं सुधरेंगे’ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक

Hindustan Zinc’s Third Consecutive Win at 53rdAll India Mine Rescue Competition

दो दिवसीय दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह 30 से

नि:शुल्क काढ़ा वितरण का 700 लोगों ने लिया लाभ

नवनियुक्त जिला कलेक्टर मेहता ने किया कार्यग्रहण

तेरापंथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गोयल का स्वागत एवं सम्मान

मावली जंक्शन स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना का आधे से अधिक काम पूरा

श्रीमाली समाज सामुहिक करवा चौथ उद्यापन — संस्कार भवन हुआ सजकर तैयार, 800 महिलाएं एक साथ करगी चन्द्र ...