डॉ रघुपति सिंघानिया  लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित

उदयपुर । जेके टायर एण्ड इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एण्ड मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रघुपति सिंघानिया को पीएचडीसीसीआई के 117वें वार्षिक सत्र 2022 में प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022‘ से सम्मानित किया गया, जो आत्मनिर्भरता के लिए भारत की खोज का जश्न मना रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डॉ. सिंघानिया को यह प्रशंसित पुरस्कार प्रदान किया।

इस आयोजन के दौरान उद्योग जगत के उन दिग्गजों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज में बदलाव किया है और समुदाय को बेहतर बनाने के लिए उत्कृष्ट योगदान और प्रभाव डाला है और उद्यमिता में मानक स्थापित करने के साथ-साथ अनुकरणीय नेतृत्व गुणों का प्रदर्शन किया है।

एक प्रमुख उद्योगपति के रूप में, डॉ सिंघानिया ने इनोवेशन पर जोर देने के साथ ही उच्च तकनीक प्रेमी होने के कारण अपने प्रत्येक व्यवसाय में परिवर्तन का नेतृत्व किया है। यह उनके नेतृत्व और इनोवेशन के उत्साह के कारण ही जेके टायर ने 1977 में भारत में रेडियल प्रौद्योगिकी को अग्रणी बनाया।

इस अवॉर्ड को प्राप्त करते हुए जेके टायर एण्ड इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एण्ड मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रघुपति सिंघानिया ने कहा, ‘‘मैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए आभारी और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे यह सम्मान देने के लिए मैं पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री और जूरी सदस्यों का शुक्रगुजार हूं। यह पुरस्कार इनोवेशन और सहयोगात्मक प्रयासों के साथ समाज की सेवा करने की दिशा में जेके समूह के प्रयासों का प्रमाण है। मैं अपने सहयोगियों और उद्योग भागीदारों को भी हमारी सफल यात्रा में उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।‘‘

गौरतलब है कि डॉ. सिंघानिया को हाल ही में द इकोनॉमिक टाइम्स सीईओ कॉन्क्लेव 2022 में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देते हुए ‘2022 के इंसपायरिंग सीईओ‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Related posts:

The world of medical education is changing drastically : Dr. Suman Jain

Vedanta Limited FY25 Profit zooms 172% to ₹ 20,535 crores

हिन्दुस्तान जिंक को माइनिंग और मेटल सेक्टर में विश्व स्तरीय सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में सर्वोच्च स्थान

कम्युनिकेशन टुडे की 72वीं वेबिनार आयोजित

हिंदुस्तान जिंक को क्लाइमेट चेंज और वाॅटर सिक्योरिटी श्रेणी में जलवायु और जल परिवर्तन के लिए ‘ए‘- रे...

आयुष्मान आरोग्य मंदिर के 12 वे बेच का आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ

Hindustan Zinc's four business units bags 19 awards at the 33rd MEMC (Mines Environment & Mineral Co...

जिंक के जीवन तरंग कार्यक्रम में मूक बधिर बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

जिंक स्मेल्टर देबारी एवं जावर ग्रुप ऑफ माइंस द्वारा सखी उत्सव का आयोजन

उदयपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा माता महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव, सजावट, यज्ञ-हवन और सुंदरकांड पाठ की ...

कानोड़ मित्र मंडल का दीपावली मिलन समारोह 19 को

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा विराट महोत्सव