जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर। जलवायु परिवर्तन से देशों और बड़े भू भाग में सैकड़ों साल में जो एक औसत मौसम था वह अब बदल रहा है। पिछले कुछ दशकों से बारिश का ढंग बदल रहा है। अत्यधिक वर्षा, बादल का फटना, गर्मी का मौसम लम्बा होना, तापमान में लगातार वृद्धि, सर्दी का मौसम छोटा होना और अत्यधिक ठंड ऐसा पूरी दुनिया में हो रहा है। । ये विचार अलर्ट संस्थान के अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता ने वागड़ा जलग्रहण स्थित हथनियावल गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बालसभा के दौरान व्यक्त किये।
पर्यावरण विशेषज्ञ दर्पण छाबड़ा ने बताया कि जलवायु परिवर्तन से हो रहे बदलावों एवं प्रभावों को अपनाने के लिए हमें तैयार रहना होगा। इसके प्रभावों को कम करने के लिए पारंपरिक कृषि, नवीन तकनीक, सौर ऊर्जा , जल संरक्षण के साथ-साथ बूंद-बूंद सिंचाई प्रणाली, उन्नत बीज एवं जैविक कृषि को अपनाना होगा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामलाल बेरवा ने बताया कि सभी छात्रों को स्वयं के साथ अपने घर, खेत, विद्यालय में वृक्षारोपण कर जल संचयन का कार्य करना होगा। इस अवसर पर अलर्ट संस्थान द्वारा जलवायु परिवर्तन विषय पर तैयार की गई पुस्तिका, ‘जलवायु परिवर्तन प्रभाव, अनुकूलन एवं शमन’ वितरीत की गई। यह पुस्तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वागड़ा, हथनियावल, अवाणी, वली की भागल एवं पानेर में उपलब्ध कराई गई।
बालसभा में धन्यवाद की रस्म मगनाराम परमार ने अदा की। कार्यक्रम में हथनियावल विद्यालय के अध्यापक, वागड़ा विद्यालय के किशनसिंह राजपूत एवं अध्यापकों की महत्त्वपूर्ण भागीदारी रही।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में जन्मजात दिल के छेद का सफल इलाज

मारुति सुजुकी रिवॉड्र्स: उपभोक्ताओं के लिए अद्वितीय व्यापक लॉयल्टी रिवॉड्र्स प्रोग्राम

जौहर की ज्वाला आज भी हमारे चेहरे की रौनक बढ़ाती है : साध्वी ऋतंभरा

जगदगुरु शंकराचार्य के सान्निध्य में 54 कुण्डीय मां बगलामुखी आराधना महायज्ञ की पूर्णाहुति

वीआईएफ़टी में फि़ल्मी सितारों का जमघट

इंश्‍योरेंसदेखो की देशभर में एक लाख से अधिक एजेंट्स जोड़ने की योजना

मुनिद्वय द्वारा डॉ. भानावत की कुशलक्षेम

पिम्स हॉस्पिटल द्वारा सेना दिवस पर 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर आयोजित

हिंदुस्तान जिंक से पहले एलएनजी वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया

सांई तिरूपति विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 19 जून को

एचडीएफसी बैंक के लाभ में 23 प्रतिशत का उछाल

एमपीयूएटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मिश्र देंगे 42 स्वर्ण पदक