108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कल से

भट्टी पूजन आज

उदयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ, सर्वऋतु विलास परिवार की ओर से 3 से 6 नवम्बर तक फतह स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की वेदियों के रंग-रोगन एवं लिंपाई का कार्य पूरा हो चुका है।
प्रवक्ता हेमंत श्रीमाली ने बताया कि वेदियों को सफेद, लाल और काले रंग में रंगने के साथ देवमार्ग एवं ऋषि मार्ग की मिट्टी से लिंपाई पूरी हो चुकी है। जैसे-जैसे 108 कुंडीय महायज्ञ के दिन नजदीक आ रहे हैं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ताओं बिना विश्राम के लगातार सेवा में जुटे हुए हैं। इस कार्य में अपने-अपने क्षेत्र के प्रभारियों में नीमच से आए सत्य चतुर्वेदी, वल्लभनगर से आए पंकज पंड्या, भींडर से आए राजेश्वर राव, यज्ञशाला प्रभारी योगेश पानेरी, चंद्रप्रकाश गौड़, बाबूलाल पानेरी, संस्कार शाला प्रभारी भगवानलाल कलाल के साथ ही रामचंद्र शर्मा गुरुदेव के जीवन चरित्र को दर्शाने वाली प्रदर्शनी तैयार करने में जुटे हुए हैं।
केंद्रीय कमेटी के के.सी. व्यास ने बताया कि बुधवार को भट्टी पूजन का होगा। इसी के साथ भोजनशाला प्रारंभ हो जाएगी। बुधवार से बाहर से आने वाले साधकों एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। साधक एवं श्रद्धालु राजस्थान के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचेंगे। आने वाले मेहमानों के भोजन की व्यवस्था फतेह स्कूल प्रांगण में ही रखी है जबकि आवास की व्यवस्था फतेह स्कूल के पास जैन धर्मशाला, सिंधी धर्मशाला, हिरण मगरी सेक्टर 4 महेश भवन, चित्रकूट नगर एवं चंपालाल धर्मशाला में की गई है।

Related posts:

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में पाश्चात्य और भारतीय लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम

कार्मिक अकाउंट को जीरो करने का पर्व है पर्युषण : मुनि सुरेशकुमार

Fabindia Welcomes Spring with 'The Big Spring'

आचार्यश्री जगच्चंद्र सूरिश्वरजी आराधना भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

आचार्य भिक्षु एक महान प्रबंधक थे: साध्वी डॉ. परमप्रभा

पिम्स उमरड़ा में हो रहा है मिंत्रा ग्लैमफेस्ट प्री जेनेसिस 2026

भारतीय सिनेमा कला का एक अलग ही क्षेत्र है : डॉ. मृत्युंजयसिंह

JK TYRE DEVELOPS PCR TYRE WITH80% SUSTAINABLE, RECYCLED & RENEWABLE MATERIAL

हिंदुस्तान जिंक गैल्वनाइजिंग फोर्स में आधी आबादी का महत्वपूर्ण योगदान

प्रवर खंडेलवाल और रानू सोनी बने मिस्टर एंड मिस फ्रेशर

स्टूडियो शिफ्ट में कीजिए शहर से मोहब्बत का इजहार

महाराणा संग्रामसिंह प्रथम (राणा सांगा) की 542वीं जयंती