पिम्स में दाहिने फैंफड़े की गांठ का सफल उपचार

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज (पिम्स) हॉस्पिटल उमरड़ा में चिकित्सकों ने एक वृद्ध मरीज के दाहिने फैंफड़े में गांठ का सफल उपचार किया है।
पिम्स के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों 64 वर्षीय वृद्ध को दम चढ़ने, खांसी, बलगम, भूख न लगने तथा शरीर का वजन कम होने की समस्या के चलते पिम्स हॉस्पिटल के रेसपेट्री मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि मरीज का दाहिना फैंफड़ा पिचका हुआ और छाती में पानी भरा हुआ है। साथ ही मरीज के दाहिने फैंफड़े में 10 गुना 11 गुना 16 सेंटीमीटर की गांठ है जो श्वांस नली और फैंफड़े को दबा रही थी। इस पर गांठ निकाल फैंफड़े की धुलाई कर पानी निकाला गया। ऑपरेशन रेसपेट्री मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अब्दुल वहाब, डॉ. सानिध्य, डॉ. राहुल खत्री, डॉ. प्रांशु, डॉ. ऋषभ व टेक्निशियन गिरीराज की टीम द्वारा किया गया।
आशीष अग्रवाल ने बताया कि रोगी अब पूर्णतः स्वस्थ है। रोगी का भामाशाह योजना के तहत् ईलाज पूर्णतः निःशुल्क हुआ है। उन्होंने बताया कि पिम्स हॉस्पिटल, उमरडा में दूरबीन की जाँच, फैंफड़े के कैंसर, टी.बी., न्यूमोनिया व कई बीमारियों में फैंफड़े से बायोप्सी लेने व फैंफड़े की धुलाई करने की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Related posts:

BSL Ltd commissions ₹150 crore state-of-the-art Cotton Spinning Unit in Bhilwara

कानोड़ मित्र मंडल द्वारा कोरोना संकट के लिए एक लाख इक्‍यावन हजार रूपये की सहायता

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने कैंसर मुक्त भारत के लिए विजन तैयार किया

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का शुभारंभ

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का आगाज़

अजमेर मंडल के उमरा व श्यामलाजी रोड़ स्टेशनों पर इंटीग्रेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम स्थापित

जिंक फुटबॉल एकेडमी ने 4 में से 4 जीत हासिल की

HINDUSTAN ZINC WINS INDIRA MAHILA SHAKTI PROTSAHAN AVAM SAMMAN AWARD

Nexus Malls ties up with Cred to kick off the festive season

तिलहन उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सरसों मॉडेल फार्म प्रोजेक्ट की महत्वपूर्ण भूमिका

हिंदुस्तान जिंक को क्लाइमेट चेंज और वाॅटर सिक्योरिटी श्रेणी में जलवायु और जल परिवर्तन के लिए ‘ए‘- रे...

ZINC FOOTBALL’S MOHAMMED KAIF PLAYS THE STARRING ROLE AS INDIA LIFTS SAFF UNDER-16 CUP IN BHUTAN