हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का आगाज़

जावर माइंस एवं देबारी में महिलाओं को दी जानकारी
उदयपुर।
हिन्दुस्तान जिंक, महिला एवं बालविकास विभाग एवं सेवा मंदिर द्वारा जावर माइंस एवं देबारी क्षेत्र में विश्व स्तनपान सप्ताह हेतु कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कार्यक्रम में उद्देश्य, विश्व स्तनपान की जानकारी पर सत्र आयोजित कर चर्चा की गयी। विश्व स्तनपान सप्ताह संपूर्ण विश्व में स्तनपान को प्रोत्साहन करने और शिशुओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्धेश्य से आयोजित किया जाता है।
यह कार्यक्रम जावर माइंस एवं जि़ंक स्मेल्टर देबारी के आसपास के क्षेत्र में आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान स्तनपान के फायदे और महत्व को समझाते हुए बताया कि शिशु के लिए स्तनपान मौलिक अधिकार तथा सर्वोतम आहार है। माँ का दूध शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। शिशु को डायरिया (दस्त), निमोनिया एवं कुपोषण से बचाने में सहायक है। शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी के लिए भी स्तनपान प्रभावी है। अब तक दो दिन में समूह चर्चा, विडियो, प्रश्नोत्तरी के माध्यम से 28 आंगनवाड़ी केंद्र पर 14382 लोगों तक जानकारी पहुँचा कर जागरूक किया गया। साथ ही स्तनपान एवं संपूरक आहार विषय पर पांच सहयोगी संस्थाओं के 80 प्रतिभागियों के साथ दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गयी।

Related posts:

Celebrate this holiday season with TECNO Spark Power, Camon 12 Air & Spark Go

चार दिवसीय राष्ट्रीय मेडिकल कांफ्रेंस नेपकोन – 2022 का उद्घाटन

सरोदा के उपतहसील कार्यालय का उद्घाटन

शिक्षा ही सशक्तिकरण का सर्वश्रेष्ठ माध्यम - राष्ट्रपति

दुर्घटना  के  शिकार 111  दिव्यांगों को लगे कृत्रिम हाथ-पैर

श्वांस जितनी धीमी, उम्र उतनी लंबी होगी- जगद्गुरु श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज

Hindustan Zinc Supported Farmers Achieve INR 5 Cr Revenue Through Five Farmer Produce Organizations

उदयपुर में दूसरे ऐप्पल स्टोर का शुभारंभ

जागरूकता अभियान में दी सडक़ दुर्घटना से बचाव की जानकारी

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा 250 तामिरदारों को भोजन वितरित

Yoga Workshop Organized at Bank of Baroda

श्री एकलिंगजी ट्रस्ट संबंधित मन्दिरों में दीपोत्सव व विशेष पूजा-अर्चना