नेक्सस सेलिब्रेशंस ने पेश किया नेक्सस ग्रैब

उदयपुर : भारत के कई शहरों में मॉल्स का संचालन करने वाली देश की सबसे बड़ी मॉल्स कंपनी नेक्सस मॉल्स ने ग्राहकों के लिए नेक्सस ग्रैब को लांच किया है। यह मॉल का वैब आधारित गेमिफाइड संस्करण है जिसके माध्यम से ग्राहक अपने स्मार्टफोन पर शहर में स्पेशल डील्स और डिस्काउंट्स का पता कर उनका लाभ उठा सकते हैं। यह विशेष ऐक्टिवेशन 11 दिसंबर को समाप्त होगा, इसके तहत ग्राहक आराम से घर बैठे क्यूआर कोड स्कैन कर के ऑफर्स की तलाश का खेल शुरु कर सकते हैं। नेक्सस ग्रैब अपनी किस्म का पहला गेमिफिकेशन है जो ग्राहकों को इस किस्म की खास सुविधा देता है, शहर के किसी भी मॉल ने अब तक इस तरह की चीज़ अपने ग्राहकों के लिए पेश नहीं की है।
नेक्सस मॉल्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर निशंक जोशी ने कहा, ’’नेक्सस मॉल्स में हमारी लगातार कोशिश रहती है की हम अपने ग्राहकों के लिए ऑफलाइन रिटेल में एक खास अनुभव पेश करें। नेक्सस ग्रैब ऐसा ही एक नया ऐक्टिवेशन है, ऐसा शहर में पहले कभी नहीं हुआ और हमें विश्वास है की ग्राहकों को यह बहुत पसंद आएगा और वे हमारे मॉल्स में अपने पसंदीदा ब्रांड्स पर डील्स तलाश पर फायदा उठाएंगे। आज लगभग हर किसी के पास हाई स्पीड इंटरनैट युक्त स्मार्टफोन है इसलिए हमारा मानना है की ग्राहक हमारे मॉल्स में जिस तरह से खरीददारी करते हैं उसमें नेक्सस ग्रैब एक नया आयाम जोड़ेगा।
निश्चित रूप से नेक्सस ग्रैब शॉपिंग के अनुभव को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा क्योंकि इस तरह की चीज़ भारतीय मॉल्स में या रिटेल उद्योग में पहले कभी नहीं की गई है। हमने हमेशा विशिष्ट पेशकशों के संग सर्वोत्तम शॉपिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया है। नेक्सस ग्रैब ऐप और इसके फीचर्स विश्व स्तरीय अनुभव मुहैया कराएंगे। निश्चित रूप से यह पेशकश गेमर और नॉन-गेमर दोनों के बीच हिट साबित होगी क्योंकि यह बहुत सरल व मज़ेदार है।’’
150 से अधिक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड नेक्सस ग्रैब में भाग लेते हुए कंपनी के सभी मॉल्स में उपलब्ध रहेंगे। नेक्सस ग्रैब ऐक्टिवेशन नेक्सस सेलिब्रेशंस में रविवार, 11 दिसंबर 2022 तक लाइव रहेगा।

Related posts:

HDFC Bank inaugurates 60 Banking Outlets pan-India, run by VLE’s across RBI notified Unbanked Rural ...

सत्यम शिवम सुन्दरम का साक्षात् स्वरूप है श्रीकृष्ण

पारस हैल्थ केयर ने उदयपुर में रखा स्वास्थ्य सेवाओं में कदम

पिम्स अस्पताल उमरड़ा और 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में एमओयू

यूडीए के पहले आयुक्त राहुल जैन ने पदभार संभाला

महावीर निर्वाण दिवस पर संलेखना साधना वर्धमानता संकल्प

प्रवर खंडेलवाल और रानू सोनी बने मिस्टर एंड मिस फ्रेशर

मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय कला महोत्सव का शुभारंभ

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत पीआईएमएस में विशेष व्याख्यान आयोजित

484वीं प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में मोती मगरी स्मारक परिसर में 10-10 फीट ऊंचे 484 फल-छायादार पेड़ लग...

उदयपुर में खेलों के संग उमड़े, सौहार्द, सद्भाव व उत्साह के रंग

राजकोट के शाही परिवार की उदयपुर में हुई रॉयल वेडिंग