‘मिसेज इंडिया- द गॉडेस’ पेजेंट 18 दिसंबर को झीलों के शहर उदयपुर में

फिल्म अभिनेत्री रिमी सेन होगीं मुख्य अतिथि

उदयपुर। मिसेज इंडिया-द गॉडेस पेजेंट का आयोजन झीलों के शहर उदयपुर में 18 दिसंबर को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम पेजेंट विवाहित भारतीय महिलाओं के लिए आयोज्य है जो सौंदर्य, अनुग्रह, प्रतिभा, बुद्धिमत्ता, गौरव और करुणा का उदाहरण है। महिला अपने जीवनकाल में एक माँ के रूप में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाती है जो अपने बच्चों को मूल्य देती है। एक पत्नी होने के नाते पति की सबसे अच्छी दोस्त और परिवार में निर्णायक भूमिका निभाती है। मधुकमल मोशन पिक्चर्स द्वारा इस फैशन शो का आयोजन का उद्धेश्य ऐसी महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है जो विश्व में अपने प्रतिनिधित्व में आत्मविश्वासी, शालीन, शिष्ट, करिश्माई और सम्माननीय पहचान की महत्वकांक्षा रखती हैं।
इस अवधारणा के साथ संस्थापक मेहर अभिषेक और प्रबंध निदेशक श्रीमती रूश्मि डाके मिसेज इंडिया – द गॉडेस में महिलाओं के लिए इस कार्यक्रम को प्रस्तुत कर रहे है। मेहर के अनुसार महिलाएं स्वयं को प्रतिष्ठापित करने की उच्च संभावनाएं रखती हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री रिमी सेन होंगी। कार्यक्रम का आयोजन रमाड़ा स्पा एंड रिजॉर्ट उदयपुर में होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक अर्थ डायग्नोस्टिक्स, सह प्रायोजक मेकअप पार्टनर लक्मे एकेडमी जयपुर होंगे।

Related posts:

महाराणा भूपालसिंह की 139वीं जयन्ती मनाई

उदयपुर की धरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने दीपदान कर की भैरव जी की आराधना

Sterling Holiday Resorts Unveils Sterling Pushkar, Its Fourth Resort in Rajasthan 

JK Tyre recorded highest ever revenue

ठाकूर ग्लोबल बिज़नेस स्कूल की ओर से पीजीडीएम कार्यक्रम के लिए आवेदनों की मांग

First Private Hospital in India to successfully complete CAR-T Cell Therapy, Apollo Hospitals now in...

Sensitizing Deaf and Mute Children: Hindustan Zinc Jeevan Tarang Program Conducts Road Safety Awaren...

Sanjeevani Launches ‘The Pink Tag Project’, Turning Everyday Moments Into Life-Saving Reminders

इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों से संवाद

पिम्स उमरड़ा में मिंत्रा ग्लैमफेस्ट प्री-जेनेसिस 2026 का धमाकेदार आयोजन, कलाकारों ने बांधा समां

स्टर्लिंग हॉलिडे रिसॉर्ट्स ने स्टर्लिंग पुष्कर का अनावरण किया

PIMS Psychiatry Residents Shine as Runners-Up in Intercollege Quiz on 5th Anniversary of Nasha Mukt ...