गणतंत्र दिवस पर ‘जय हो’ कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। जीतो उदयपुर चेप्टर, जीतो लेडीज विंग एवं जीतो यूथ विंग की ओर से गणतंत्रत दिवस पर ‘जय हो’ कार्यक्रम माउंट लिटेरा स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक संजय भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम में जीतो राजस्थान जोन के मुख्य सचिव महावीर चपलोत, जीतो उदयपुर चैप्टर के अध्यक्ष विनोद फांदोत, मुख्य सचिव धर्मेश नवलखा, वाइस चेयरमैन संजय भंडारी, कोषाध्यक्ष अभिषेक संचेती, जीतो महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमती विजयलक्ष्मी गलुंडिया, मुख्य सचिव श्रीमती प्रीति सोगानी, जीतो यूथ विंग के अध्यक्ष दिव्यद दोशी, मुख्य सचिव शुभम गांधी के नेतृत्व में सदस्य परिवार के पुरुष, महिलाओं एवं बच्चों ने हाथ में तिरंगा लिए ‘जय हो’, ‘वंदे मातरम’, ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ जयकारे के साथ तिरंगा रैली में भाग लिया। विनोद फांदोत ने बताया कि रैली के पश्चात वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे देश भक्ति थीम पर खूब थिरके। विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने बताया कि रैली को महावीर चपलोत एवं विनोद फांदोत ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सभी ने उत्साह, जोश एवं उल्लास से भाग लेकर गणतंत्रत दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related posts:

India’s Largest & 1st Underground 51st AllIndia Mines Rescue Competitionconcludes at Hindustan Zinc ...

पीटीआई राव के ट्रांसफर से भावुक हुआ बेदला गांव

सिटी पेलेस में होलिका रोपण

वंचित वर्गों के आउटरीच कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन

दिव्यांग खिलाड़ियों से मिलती है ऊर्जा और प्रेरणा- केंद्रीय मंत्री शेखावत

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा देहात जिला का प्रदर्शन

विकसित भारत संकल्पित भारत वृहद मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

उदयपुर की महेश्वरी ने आईएसएसएफ शॉटगन क्वालिफिकेशन में जीता सिल्वर

हिन्दुस्तान जिंक देबारी स्मेल्टर किसान मेले का आयोजन

ओसवाल सभा के चुनाव में प्रकाश कोठारी बने अध्यक्ष, डा. तुक्तक को सर्वाधिक वोट मिले

पीड़ित और जरूरतमंद को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए हों प्रयास - देवनानी

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 का भव्य अंदाज़ में समापन: हिंदुस्तान ज़िंक और सहर के स...