हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर देबारी के सहयोग से कक्षा-कक्ष का पुनर्निमाण

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक अपने संयंत्र के आसपास सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्य प्रभावी रूप से करता रहा है। इसी क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय आनंदपुरा एवं पंचायत तुलसीदासजी की सराय द्वारा आनंदपुरा विद्यालय के हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किये गये पुनर्निमाण का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर एसबीयू निदेशक, जिंक स्मेल्टर देबारी मानस त्यागी एवं तुलसीदासजी की सराय स्कूल, प्रधानाध्यापिका सुमन सैनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आनंदपुरा की प्रधानाध्यापिका दुर्गा शर्मा एवं तुलसीदासजी की सराय के सरपंच कन्हैयालाल डांगी ने विद्यालय के पुनर्निमाण और विद्यार्थियों को सीखने के लिये बेहतर माहौल देने हेतु हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में 200 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर मानस त्यागी एवं विद्यालय के समीप निवासी रामलाल गायरी ने फिता काट कर कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया। रामलाल गायरी ने नवीनीकरण के दौरान स्कूल की कक्षाओं को अपने घर पर आयोजित करने की सुविधा प्रदान की। आनंदपुरा विद्यालय में वर्तमान में 80 विद्यार्थी अध्ययनरत है। इस विद्यालय के पुनर्निमाण से पूर्व मानसून में पानी टपकने की समस्या थी। विद्यालय और पंचायत के अनुरोध पर विद्यालय में बिजली फिटिंग और पेंट सहित विकास के कार्य हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआर परियोजन अंतर्गत किया गया।

Related posts:

हरितराज सिंह मेवाड़ ने फ्लैग ऑफ कर फेरारी कारों के दल को किया रवाना

The budget focuses on promoting the manufacturing and services sectors – Sakshi Gupta

पिम्स हॉस्पिटल में समय पूर्व जन्मे बच्चों का सफल उपचार

वेदांता उदयपुर विश्व संगीत महोत्सव 2024 की नयी तारीख शीघ्र

समाजसेवी मल्हारा ने मृत्यु उपरांत देहदान और नेत्रदान किया

जिंक के ‘जीवन तरंग जिंक के संग‘ कार्यक्रम से अब तक 800 से अधिक लाभान्वित

जीवन रतन मार्डन स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव

मेघालय के राज्यपाल ने किये श्रीजी प्रभु के राजभोग के दर्शन

Hindustan Zinc Unveils India's 2nd All Women Underground Mine Rescue Team, Reinforcing Commitment to...

DS Group’s Water Conservation Projects in Rajasthan improves Ground Water level phenomenally

जनप्रतिनिधि लोकतंत्र में आई विकृतियों को दूर करें : डॉ कुसुम

Hindustan Zinc and CIMIC Group Companies join hands to set up India’s First Zinc Tailings RecyclingF...