हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर परियोजनाएं सराहनीय, ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण- जसमीतसिंह संधु, जिला कलेक्टर सलुंबर

उदयपुर : हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर के तहत् किये जा रहे कार्य और परियोजनाएं ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है, कंपनी की महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण खिलाडियों को अवसर देने परियोजनाएं सराहनीय है। यह बात संलुबर जिला कलेक्टर जसमीतसिंह संधु ने गुरूवार को जावर माइंस में अपने दौरे के दौरान कही। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से कहा कि वें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं जिनमें से एक है जन भागीदारी योजना जिसके अंतर्गत कुछ हिस्सा राशि सरकार का योगदान कुछ समुदाय का योगदान करती है। स्वयं कार्य की जिम्मेदारी लें एवं ऐसी और छोटी छोटी योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मुक्त जावर अभियान की भी प्रशंसा की। जिला कलेक्टर को हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित सीएसआर परियोजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया गया।
इस दौरान हिंदुस्तान जिंक की सखी महिलाओं के आत्मविश्वास को सराहते हुए महिलाओं से प्लास्टिक वेस्ट मुक्त जावर में सहयोग देने का आव्हान किया। उन्होने महिलाओं को परिवार, समाज और राष्ट्र की प्र्रगति में योगदान पर बल दिया।
जिला कलेक्टर ने महादेव की नाल और रामनगर राजकीय विद्यालयों का अवलोकन कर स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित विश्व स्तरीय जिंक फुटबॉल अकादमी का दौरा और खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से भी बातचीत की एवं फुटबाॅल में अकादमी के सहयोग की प्रशंसा की। इस अवसर पर आईबीयू-सीईओ, जावर ग्रुप ऑफ माइंस राम मुरारी, हेड एक्सटर्नल लाइजन अभिमन्यु राणावत, सीएसआर लीड, नेहा दीवान, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, विजय पारीक एवं एडमिन हेड गजानंद गुप्ता उपस्थित थे।

Related posts:

नवाचारों से युक्त रहा सुविवि का 29वां दीक्षांत समारोह

नारायण सेवा संस्थान में ‘अपनों से अपनी बात’ समारोह का समापन

हिन्दुस्तान जिंक ने टीईआरआई के साथ मिलकर पारिस्थितिकीय बहाली को दुगुना कर 13 हेक्टेयर में किया

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा गोड़वा में प्राथमिक विद्यालय के जिर्णोद्धार एवं वाटर एटीएम का उद्घाटन

Lace up for India’s Most Beautiful Marathon, Vedanta Zinc City Half Marathon is Back!

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मानों की प्रविष्टियां आमंत्रित

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा लैंगिक समानता की पहल ‘उठो री’ कार्यक्रम

जावर माइंस में ग्रामीण स्वास्थ्य के लिए हिन्दुस्तान जिंक की पहल

नए पर्यटन स्थलों की पहचान कर रहे ताकि लोकप्रिय स्थलों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित कर सकें : शेखावत

Hindustan Zinc celebrates India’s 78th Independence Day

जिंक फुटबॉल अकादमी तीन मोर्चों पर गौरव प्राप्त करने को तैयार; मई का महीना टीम के लिए निर्णायक