1453 जांचों में 4 कोरोना संक्रमित, एक की मृत्यु

उदयपुर। उदयपुर में शुक्रवार को 4 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शुक्रवार को हुई 1453 जांचों में 4 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक शहरी और तीन ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इनमें 3 नये तथा 1 प्रवासी मरीज है। अभी तक 55414 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। होम आइसोलेशन में 19, कुल एक्टिव केस 35 तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

Creative from India to the World