जिंक द्वारा सिंघावतों का वाडा में वाटर एटीएम का शुभारंभ

उदयपुर। अपने संचालन और समुदाय हेतु सस्टेनेबिलिटी और वाॅटर पोजिटिविटी हिंदुस्तान जिंक के मूल सिद्धांतों में है। हिंदुस्तान जिंक अपने आसपास के गांवों, खासकर स्वच्छ पेयजल की पर्याप्तता सुनिश्चित करने के साथ-साथ पानी के संरक्षण के लिए सतत् प्रयत्नशील है। देबारी के क्षेत्र से जुडे़ गांवों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिये हिंदुस्तान जिंक देबारी स्मेल्टर द्वारा सिंघावतों का वाड़ा में 3000 लीटर क्षमता के वाटर एटीएम का शुभारंभ मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, गांव के गणमान्य नागरिकों एवं प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। अतिथियों ने हिंदुस्तान जिंक द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना की। इस पहल से आसपास के समुदायों के 5000 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित होंगे। अब तक, हिंदुस्तान जिंक द्वारा देबारी स्मेलटर के क्षेत्रों में कुल 13 आरओ प्लांट और 39 वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं, जो स्थानीय गांवों के सदस्यों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्रदान करते हैं।
हिन्दुस्तान जिं़क अपने हितधारकों के विकास और समग्र कल्याण हेतु समुदायों के साथ मिलकर कार्य करता है। कंपनी वर्तमान में विभिन्न सामुदायिक विकास पहलों के माध्यम से लगभग 5 लाख लोगों लाभान्वित कर रही है। सीएसआर पहल के अंतर्गत प्रदेश के 5 जिलों के 184 गांवों में ग्रामीण विकास के कार्य किये जा रहे है।

Related posts:

सांसद डॉ रावत ने उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर की 19,588 वर्गमीटर भूमि को 99 वर्ष की लीज पर देने का...

राजेन्‍द्र टोयोटा कार सर्विस सेंटर पुन: शुरू

Shalby Limited announces strategic clinical trial agreement with Monogram Technologies

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

पिम्स मेवाड़ कप 2026 : क्रिकेट के साथ “कैंसर को बोल्ड आउट” करने का संकल्प

PIMS Psychiatry Residents Shine as Runners-Up in Intercollege Quiz on 5th Anniversary of Nasha Mukt ...

सी कोस्ट शिपिंग ने साउथ अफ्रीका में स्थित कंपनी के साथ सहभागिता से बड़ी मात्रा में कार्गो शिपमेंट शु...

Hindustan Zinc making Udaipur a greener city

खिरनी की नई प्रजाति की राजस्थान में पहली उपस्थिति

Hindustan Zinc empowersover 10 Lakh young minds through quality education in the last 5 years

नवीन डिविडिंग मशीन का लोकार्पण

राजस्थान विद्यापीठ - 85 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया