जयपुर टैंकर ब्लास्ट – एक जली बस उदयपुर की

बस का परमिट नहीं था रिन्यूअल, आरटीओ ने जांच की शुरू
उदयपुर।
जयपुर टैंकर ब्लास्ट में शुक्रवार सुबह 40 से ज्यादा गाडिय़ां आग की चपेट में आ गई। इन गाडिय़ों में उदयपुर की एक ट्रैवल बस भी थी। हादसे का पता लगते के बाद उदयपुर परिवहन विभाग ने बस के मालिक के साथ बात कर यात्रियों की लिस्ट तैयार की और उनसे सम्पर्क किया। इस बीच सामने आया कि बस का फिटनेस और टैक्स पूरा था लेकिन परमिट नहीं था।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक ने जिला परिवहन अधिकारी अनिल सोनी के साथ मिलकर बस में सवार यात्रियों की लिस्ट तैयार कराई। इसके लिए उदयापोल स्थित लेकसिटी ट्रैवल बस के संचालक अब्दुल सलमान खान से संपर्क कर उस बस में सवार यात्रियों की लिस्ट निकलवाई। उनके नाम और नंबर पर एक-एक से सम्पर्क किया, जिसमें से 24 लोगों से बातचीत हो गई, वे स्वस्थ है। हालांकि बस से कूदने के कारण चोट आई है। बस चालक उदयपुर के खांजीपीर निवासी शाहिद घायल है। बस का खलासी चित्तौडग़ढ़ निवासी कालू से सम्पर्क नहीं हो पाया है। पारीक ने बताया- कुछ यात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हमारी टीम और बस संचालक लगातार सम्पर्क में है।
पारीक ने बताया कि मामले में प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस बस का टैक्स जमा है। बस का फिटनेस और बीमा भी पूरा है लेकिन बस का परमिट रिन्यूएबल नहीं कराया गया है। इस मामले में जो भी कार्रवाई होगी नियमानुसार करेंगे।

Related posts:

पारस जे. के. हॉस्पिटल में मनाया हैड इंजरी अवेयरनेस दिवस

‘जीवन जीने का नया अंदाज’ कार्यक्रम रविवार को

टायर उद्योग में सर्वश्रेष्ठ “ESG” रेटिंग के साथ जेके टायर ने 2050 तक कार्बन नेट जीरो  बनने का लक्ष्य...

उड़ीसा के मुख्यमंत्री माझी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई शिष्टाचार भेंट, उड़ीसा-मेवाड़ के र...

चारवी की डॉक्टर बनने की ख्वाहिश

एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण

साई तिरुपति विश्वविध्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर फैकल्टी का सम्मान

Vedanta’s Hindustan Zinc Limited Signs MoU with RCA to set up Anil Agarwal International Cricket Sta...

Sterling Holiday Resorts Unveils Sterling Pushkar, Its Fourth Resort in Rajasthan 

Hindustan Zinc’s Jeevan Tarang Initiative Fostering an Inclusive Society for Specially AbledChildren

बालाजी आश्रम में गौ सेवा

देवेंद्र कच्छारा श्री मेवाड़ जैन श्वेतांबर तेरापंथी कांफ्रेंस के अध्यक्ष बने