जेके टायर को वित्तीय वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में अब तक का सर्वोच्च राजस्व

उदयपुर। भारतीय टायर उद्योग की अग्रज जेके टायर एण्ड इण्डस्ट्रीज लि. (जेके टायर) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 तीसरी तिमाही के लिए समन्वित अन अंकेक्षित परिणाम घोषित किये है। इस दौरान कंपनी ने 3084 करोड़ के शुद्ध राजस्व पर 281 करोड़ का एबिडिटा एवं 88 करोड़ रूपये का कर पूर्व लाभ अर्जित किया है।
जेके टायर एण्ड इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. रघुपति सिंघानिया ने कहा कि जेके टायर ने तीसरी तिमाही में अब तक की सर्वोच्च तिमाही बिक्री अर्जित की है। टॉपलाईन में निर्यातों का भी मुख्य योगदान रहा है।  आवक लागत में अप्रत्याषित वृद्धि को आंशिक रूप से संतुलित की गई है। हमारा इरादा इस प्रभाव को बेअसर करने के लिये फिर से बिक्री कीमतों में वृद्धि करने का है। कम्पनी सहयोगी केवोन्डिश कम्पनी लिमिटेड एवं जेके टोर्नल मैक्सिको का भी राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जेके टोर्नल मैक्सिको का प्रदर्शन अच्छा रहा और इस वर्ष के प्रथम नौ महिनों में बिक्री में 100 प्रतिशत विकास दर दर्शाई है। संचालन लाभ में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। हम टायर उद्योग के उज्जवल भविष्य के प्रति आशावादी है और विश्वास है कि बढ़ती अर्थव्यवस्था एवं घटती महामारी के चलते सभी बाजारों में अच्छी मांग निकलेगी। डॉ. सिंघानिया ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर के दौरान जेके टायर ने अपने कर्मचारियों, व्यवसायिक भागीदारों एवं कारोबार एवं समाज से जुड़े समुदायों के प्रति उनकी सुरक्षा एवं देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

Related posts:

पीआईएमएस उमरड़ा ने परिवार गोद कार्यक्रम के तहत लकड़वास, मटून तथा धोल की पाटी में लगाए शिविर

Motorola launches edge 60 pro

फ्लिपकार्ट ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहे राखी शिल्पियों का किया सम्मान

हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरूण मिश्रा ने केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन में लिया हिस्सा, एक घंटा बीस मिनट...

BHIM Goes Live with UPI Circle Full Delegation, Enabling Authorised UPI Payments within setlimits

हिन्दुस्तान जिंक राजपुरा दरीबा काॅम्प्लेक्स में 49वें माइंस सुरक्षा सप्ताह के तहत् कार्यशाला आयोजित

एचडीएफसी बैंक ने वित्तवर्ष 2022 में सीएसआर पर खर्च किये 736 करोड़ रूपये

मिराज ग्रुप द्वारा 1 करोड़ वृक्षारोपण अभियान का संकल्प

HDFC Bank Parivartan signs MoU with IISc Bangalore

जेके टायर और हुण्डई मोटर में गठबंधन

Hindustan Zinc receives honorary mention inSkillsoft Perspective 2021 India Awards under category Di...

HDFC Bank Parivartan impacts 10.19 crore lives, 9000+ villages through CSR initiatives