मैले-कुचले वनवासी बच्चों को नहला कर दिया स्वच्छता का संदेश

उदयपुर। पीड़ितों और शोषितों की सेवा में सतत समर्पित नारायण सेवा संस्थान द्वारा गोगुन्दा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत नाल के नाथिया थल गांव में अन्नदान, वस्त्रदान, शिक्षा एवं चिकित्सा सहायता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में वंचित एवं वनवासी वर्ग के बच्चों, पुरूषों और महिलाओं को विभिन्न तरह की मदद सामग्री देते हुए उन्हें स्वास्थ्य-शिक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि कुपोषित निर्धन, विधवा एवं मजदूर परिवार की करीब 350 माताओं को 15 क्वि. मक्का, 300 कम्बल, 200 जोड़ी चप्पल, 250 लुगडी, 150 पुरूषों को धोती, 5 स्टीक, 3 वाॅकर, 2 वैशाखी वृद्ध एवं दिव्यांगों को दी गई। वहीं मेले कुचले करीब 400 आदिवासी बच्चों के नाखुन-बाल काटकर मंजन करवाया व नहलाया। 250-250 अंडर वियर बनियान, नए कपड़े पेन्ट-शर्ट-टी शर्ट पहनाए गये और 200 टूथ पेस्ट ब्रश साबुन, बिस्किट और स्वेटर बांटे गये। बच्चों को मैल व गंदगी से होने वाले रोगों से भी जागरूक किया। डाॅ. राजन जैन ने शिविर में 125 रोगियों की जांच की और मौसमी बीमारी सर्दी-जुकाम, दर्द, खुजली व एलर्जी की निःशुल्क दवाईयां दी। शिविर में 25 सदस्य संस्थान टीम ने सेवाएं दी। इस दौरान पूर्व सरपंच पूराराम व स्थानीय स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related posts:

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की भेंट

पॉवर प्ले, एपीएल 7, एफ़सी वारियर्स, रामा टाइटन्स, 7 चैलेंजर्स जीते

सांसद डॉ रावत ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा संसद में उठाया

मुंबई फूड फेस्टिवल में मेवाड़ से मारवाड़ तक की रेसिपी का महत्व बताएंगी डॉ. सिंगी

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा महामहोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का भव्य विमोचन आज

कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग करते हुए हिंदुस्तान यूनिलीवर ने यूनिसेफ के साथ साझेदारी की

गाइनेक कैंसर और बॉवेल एंडोमेट्रियोसिस के उपचार में नई तकनीकों पर अहमदाबाद के डॉक्टर के दो अध्ययन अंत...

देश को पानीदार बनाना है तो भूजल के डिस्चार्ज की तुलना में अधिक रिचार्ज करने के प्रबंध करने होंगे

रक्तदान शिविर  में  272 यूनिट  रक्त का संग्रहित

स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए वेदांता स्पार्क ने सीआईआई के नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप उत्कृष्टत...

राजस्थानी सुरों से सजी सारंगी, भारत, पुर्तगाल और जिम्बाब्वे के सुर संगम के नाम रही शाम

जीआर क्रिकेट एकेडमी ने टाइटंस क्लब को 69 रन से हराया