35वां दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह कल

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान की ओर से 27 दिसंबर को 35वां दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। सादगीपूर्ण और गरिमामय तरीके से आयोजित इस समारोह में कोविड -19 से संबंधित प्रोटोकॉल के चलते केवल रिश्तेदारों और जोड़ों के शुभचिंतकों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि संस्थान की ओर से चलाए जा रहे ‘दहेज को कहें ना’ अभियान को निरंतर गति देने की कोशिशों के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाते हैं। इस बार के विवाह समारोह में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। जीवन की नई शुरुआत के लिए संस्थान द्वारा सभी विवाहित जोड़ों को कन्यादान के रूप में घरेलू उपकरण और उपहार भेंट किये जायेंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि संस्थान पिछले 18 वर्षों से दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोहों का सफलतापूर्वक आयोजन करता आ रहा है। सामूहिक विवाह का आयोजन वंचितों के जीवन में रोशनी लाने और उनके जीवन में खुशियां लाने का एक अनूठा तरीका है। संस्थान नवविवाहित दंपती के लिए निशुल्क सुधारात्मक सर्जरी, कौशल विकास की कक्षाएं, प्रतिभा निखारने वाली गतिविधियों का आयोजन कर उन्हें आजीविका प्रदान करता है।

Related posts:

वार्षिक एम्पॉवर यू कार्यक्रम सम्पन्न

Hindustan Zinc conferred with prestigious ‘5 Star Rated Mines’ award by Ministry of Mines

नैतिकता से परिपूर्ण जीवन ही सार्थक

ZINC FOOTBALL ACADEMY EYES GLORY ACROSS THREE FRONTS IN THIS DEFINING MONTH OF MAY

उदयपुर पुलिस ने हवाला की डेढ़ करोड़ की राशि जब्त की

जिंक फुटबॉल अकादमी तीन मोर्चों पर गौरव प्राप्त करने को तैयार; मई का महीना टीम के लिए निर्णायक

फतहसागर की पाल पर भारत माता की जयकारों की गूंज

'प्राचीन धातुओं के संरक्षण, तकनीक व वैज्ञानिक अध्ययन' पर सिटी पैलेस में दो दिवसीय 51वां राष्ट्रीय सम...

प्रधानमंत्री की मंशा और मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता ने बदली किसानों की किस्मत

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुई मतगणना, भाजपा की शांतादेवी रही विजयी

जीतो द्वारा उदयपुर का पहला निशुल्क कोविड ऑइसोलेशन सेंटर प्रारंभ

केनरा बैंक 50 दिव्यांगों को लगवाएगा कृत्रिम हाथ-पैर