‘ओ मेरी मेहबूबा’….से लेकर ‘ऐसी धाकड़ है’ ने युवाओं में भरा जोश

सिंगर रैपर रफ्तार की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

उदयपुर। पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज (पिम्स) (PIMS) द्वारा सोमवार शाम को आयोजित कल्चरल प्रोग्राम ‘जेनेसिस-23 ’ (GENESIS-23) में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रैपर रफ्तार (Raftaar) की धाकड़ प्रस्तुतियों ने दर्शकों और मेडिकल स्नातकों की धडकऩें बढ़ा दी।


डायरेक्टर नमन अग्रवाल (Naman Agrawal) ने बताया कि रफ्तार ने दंगल फि़ल्म के ऐसी धाकड़ है धाकड़ है, काबिल के हसीनों का दीवाना और तमंचे पर डिस्को से युवा दिलों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। रफ्तार ने ओ मेरी लैला, काली-काली रैन तैरी.., स्वेग तेरा देशी स्वेग है.., जान से मारेगी या रफ्तार से मारेगी.., ओ मेरी मेहबूबा.. आदि गीत गाकर लगभग डेढ़ घंटे तक माहौल को गरमा दिया। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में रिलीज बॉलीवुड की मूवी का गीत येनतम्मा..रेप सांग स्पीड से बढ़ो.. ड्रामा .. पापा की डांट पड़ी तो.. जैसे गीतों को अपने बैंड के साथ संगीत की धुन पर पेश कर मौसम में घुली नमी और बरसात की ठंडक को जोश से भर दिया। इस अवसर पर उन्होंने हिंदी सिनेमा, रेप, हिप हॉप, देसी हिप हॉप, पॉप, रिदम एन्ड ब्लूज और अर्बन कंटेम्परेरी म्यूजिक प्रस्तुत किया। इस अवसर डीजे पर इंडोमाफिया निखिल सेनानी, एसएमआर ने भी अपनी प्रस्तुति दी।


इस अवसर पर सांई तिरूपति विश्वविद्यालय के चैयरपर्सन आशीष अग्रवाल (Ashish Agrawal), को-चैयरपर्सन शीतल अग्रवाल (Sheetal Agrawal), कुलपति डॉ. जे. के. छापरवाल (J. K. Chapparwal ), रजिस्ट्रार डॉ. देवेन्द्र जैन (Davendra Jain), पीआईएमएस के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेश गोयल (Dr. Suresh goyal) सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन आरजे दामिनी (RJ Damani) ने किया।

Related posts:

केविनकेयर के “इनोवेटिव हेयर कलर ब्रैंड” इंडिका ने अक्षय कुमार और इलियाना डिक्रूज को अपना ब्रैंड एंबे...

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन कल

Tata Power Solarlaunches#PledgeForSolar, a remarkable campaign to endorsesustainable energy solution...

मोटोरोला ने ऐज 40 नियो और मोटो जी54 फाइव जी सहित अपने स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट की घोषणा की

हिंदुस्तान ज़िंक टीआईओएल टैक्सेशन अवार्ड 2022 में जूरी अवार्ड से सम्मानित

ICMM CEO Rohitesh Dhawan Visits Hindustan Zinc, commends its Innovation and ESG Leadership

जिंक द्वारा रबी किसानो को कृषि कार्यो के महत्व हेतु रात्रि चौपाल

जेके टायर ने भारत में आंशिक रूप से अपने परिचालन शुरू किए

एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) लि. के शुद्ध लाभ में 17.32 प्रतिशत की वृद्धि

HDFC Bank's ParivartanEmpowers Women-led Households for Sustainable Livelihoods

एचडीएफसी बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़ा

छ:री पालीत संघ यात्रा का कानोड राजपुरा आदेश्वरजी तीर्थ धाम में मंगल समापन