पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में गुजरात के नवजात जुड़वाँ शिशुओं का सफल उपचार

उदयपुर। पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने गुजरात से आये बहुत कम वजन वाले जुडवाँ शिशुओं का सफल उपचार किया है। पिम्स हॉस्पिटल के चैयरमेन आशिष अग्रवाल ने बताया कि डॉ. अंकितकुमार पंचाल के नेतृत्व में 8वें महिने में पैदा हुए नवजात शिशुओं को 22 दिन एनआईसीयू में रखने के बाद सफलतापूर्वक घर भेजा गया। समय पूर्व जन्में नवजात शिशुओं का वजन सामान्य वजन तक पहुंचाना एक जटिल व लम्बा श्रम रहता है। इनमें इन्फेक्शन और दूध पचाना मुख्य बाधायें डालते हैं, साथ ही फेफड़े का परिपक्व ना होना भी एक बड़ी समस्या होती है। दोनों का श्वसन तंत्र कमजोर था। उनमें फेफड़ें परिपक्व करने के लिए (कृत्रिम फेफड़े परिपक्व करने का प्रवाही) को फेफड़े में डाला था। बिना मोरजीडीटी पिम्स दोनों बच्चों को सफलतापूर्वक घर पर भेजने में सक्षम रहा। बच्चों का उपचार चिरंजीवी योजना के तहत नि:शुल्क किया गया। सफल उपचार में पीड्रियाट्रिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक पाराशर, डॉ. राहुल खत्री, डॉ. प्राज्ञी टींगरा, पीड्रियाट्रिक रेजिडेन्ट डॉ. वैशाली, डॉ. नेहा, डॉ. तनय, डॉ. अमिता, डॉ. शुभाजीत, एनआईसीयू इंचार्ज अशोक, वर्षा, राशि, दीपक, लोकेश, अमित, शिव, रेखा, हुकुम, प्रियंका, सरवन, रीना, छगन व भंवर नर्सिग स्टाफ  की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts:

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया द्वारा विशिष्ट स्वतंत्रता दिवस प्रोत्साहन अभियान की घोषणा

पिम्स अस्पताल उमरड़ा और 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में एमओयू

ईवास मॉड्यूलर किचन ने उदयपुर में किया अपनी उपस्थिति का विस्तार

बांसवाड़ा में विकास अधिकारी 80 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एचडीएफसी बैंक सम्मानित

लेकसिटी प्रेस क्लब द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर, उदयपुर के पत्रकारों ने किया रक्तदान

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 39वां वार्षिक विद्यार्थी सम्मान समारोह

पेप्सी ने मेगास्टार यश को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया

पेरिस ओलंपिक की शॉटगन टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी उदयपुर की महेश्वरी चौहान

MKM Football Tournament Concludes its 44thEdition in #ZincCity in a nail-biting finale - Doon Star F...

HDFC Bank Parivartan supports social sector start-ups  with Rs 19.6 crore grants

जिंक के जीवन तरंग कार्यक्रम में मूक बधिर बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक