प्रधानमंत्री द्वारा फसलों की जलवायु अनुकूल किस्मों को देश को समर्पित

उदयपुर : विद्या भवन कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव, में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल मोड पर 35 जलवायु अनुकूल किस्मों का एवं राष्ट्रीय जैविक स्टे्स प्रबंधन संस्थान रायपुर के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में नई किस्मों की उपयोगिता, जैविक स्टे्स संस्थान की आवश्यकता एवं कृषि वैज्ञानिकों को जलवायु अनुकूल नई तकनीक विकसित करने पर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने 5 विभिन्न राज्यों के कृषकों से बातचीत की और कृषि में उनके द्वारा किये गये एवं अपनी साथी किसानों को नवाचार के लिए प्रेरित करने के लिए सराहना की एवं देश के 4 हरित संस्थानों को पुरस्कार प्रदान किये।
मुख्य अतिथि बड़गांव पंचायत समिति के उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़ एवं चाईल्ड फण्ड के गिरिराज उपस्थित थे। राठौड़ ने बताया कि इन किस्मों के उपयोग से प्रतिकूल जलवायु में भी अच्छा उत्पादन मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। केन्द्र के संस्था प्रमुख डॉ. पी.सी.भटनागर ने किस्मों का उपयोग एवं उसके फायदों के बारे में किसानों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में 109 कृषको एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। संचालन डॉ. दीपक जैन ने किया।

Related posts:

CARDIONEXT 2025: हृदय चिकित्सा के नए युग की शुरुआत

संतों का आध्यात्मिक मिलन एवं मंगल भावना समारोह

वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मेडिटेशन का महत्व एवं तनाव मुक्त वातावरण पर सेमिनार आयोजित

Hindustan Zinc saves over 1 lakh GJ of energy in FY25; enough to power nearly 19,000 households annu...

उदयपुर पुलिस ने हवाला की डेढ़ करोड़ की राशि जब्त की

Honda 2Wheelers India’s new dealership Daksh Honda welcomes customers in Udaipur

हिन्दुस्तान जि़ंक ने बड़े पैमाने पर शुरु किया वृक्षारोपण अभियान 'वन-महोत्सव'

नेशनल पेंटिंग सिंपोजियम (कला शिविर) का समापन

लेकसिटी में टोयोटा ने लॉन्च की नई कैमरी

राजमहल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ की डेढ़ घंटे मुलाकात

श्री संकट मोचन बालाजी महाराज, पंचदेवरिया को धराए गए छप्पन भोग

जिंक वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के तहत् 118 अधिकारियों को उच्च शिक्षा का अवसर