प्रथम पेसिफिक महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 सम्पन्न

उदयपुर। पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, देबारी द्वारा प्रथम इंटर डेंटल कॉलेज पेसिफिक महिला क्रिकेट कप का आयोजन 24 फरवरी को किया गया। इसमें गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, आरआर डेंटल कॉलेज, दर्शन डेंटल कॉलेज, पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, भीलों का बेदला एवं पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, देबारी ने भाग लिया। सभी मैच पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, देबारी के क्रिकेट मैदान में हुए।
टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी खिलाड़ी कुलदीप माथुर थे। फाइनल मैच पेसिफिक डेंटल कॉलेज, देबारी एवं पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, भीलों का बेदला की टीम के बीच हुआ। इसमें पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, भीलों का बेदला की टीम विजेता रही। वीमेन ऑफ़ द सीरीज सलोनी गुर्जर बनी। बेस्ट बॉलर के रूप में जिया गढिय़ा, बेस्ट फील्डर महिमा चौधरी एवं बेस्ट बैट्समैन सलोनी गुर्जर चुनी गई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ट्रस्टी आशीष अग्रवाल, पेसिफिक डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ए. भगवानदास राय, डॉ. स्मिता राव, डॉ. हेमंत माथुर, डॉ. कमलेश गर्ग एवं प्रणव खमेसरा उपस्थित रहे।

Related posts:

‘ हिंदी : वैश्विक परिदृश्य-भाषा, साहित्य और अनुवाद’ पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन

बंगाल के राय बेंसे लोक नृत्य का छाया जादू

नारायण सेवा संस्थान के 44 वें दिव्यांग सामूहिक विवाह का समापन

चिक हेयर कलर अब बन गया चिक ईज़ी

हरिशचंद सिंह, सुनील टेलर और गोविंद राजपुरोहित आरपीएस बने

सम्य समाज के लिए स्त्री सम्मान ज़रूरी

गाेवा, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र की लोक संस्कृति हुई साकार

हिन्दुस्तान ज़िंक ने अब तक देश के ख़ज़ाने में 1.7 लाख करोड़ का योगदान दिया : अनिल अग्रवाल

उदयपुर के वेब डिजाइनर विक्रम चौहान

Hindustan Zinc Sets New Standard for Workplace Inclusion with Language Guide

Nexus Celebration Mall welcomes Marine World

मेवाड़ की खनिज सम्पदा समृद्धि की पर्याय