राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को

एडीजे शर्मा ने एडीएम सिटी के साथ ली बैठक
उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशन में आगामी 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) राजीव द्विवेदी व अधिकारियों के साथ बैठक कर राजीनामें से प्रकरणों के निस्तारणों पर चर्चा की। एडीएम सिटी द्विवेदी ने इस लोक अदालत में अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों के निस्तारण पर जोर दिया और उन्होंने परिवादियों से भी आह्वान किया कि इस कार्यक्रम का पूरा लाभ लें। बैठक में अधिकाधिक प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखने एवं निस्तारित करने के निर्देश प्रदान किये गए। उन्होंने इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक परिवादियों को राहत मिले। प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि यदि पक्षकार प्रकरण को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवाना चाहते है तो जिस न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है उस न्यायालय में जाकर पीठासीन अधिकारी से निवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
बाल विवाह की रोकथाम के प्रयासों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान एडीजे शर्मा ने जिले में बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में प्रभावी प्रयास करने और शिकायतों के निस्तारण के लिए नियंत्रण कक्ष को सुदृढ करने की बात की । इस पर एडीएम द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए इस दिशा में प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करते हुए बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रेरित किया जाए और कहीं भी शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही की जाए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts:

श्रीमाली समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्रपाल टीम बनी चैम्पियन

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरणों में

उदयपुर में 9वां सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन प्रारंभ

मारूति सुजुकी की नई पावरफुल और स्टाइलिश विटारा ब्रेज़ा लॉन्च

गीतांजली में रोगी के दिल में कैल्शियम जमाव का आधुनिक आईवीएल तकनीक द्वारा सफल इलाज

एक्मे फिनट्रेड इण्डिया लि. का आईपीओ 19 से

जिंक के जीवन तरंग कार्यक्रम के तहत् मूक-बधिर छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा सत्र आयोजित

कोविड -19 महामारी से लड़ने के लिए वेदांता ने अपने योगदान को बढ़ाकर 201 करोड़ किया

घर घर में विज्ञान और घर घर में नवाचार कार्यकम की शुरुआत

दिव्यांग बच्चों के हस्तशिल्प की बिक्री

हम सभी समान रूप से सम्मानजनक जीवन के हकदार है - मिस ट्रांसक्वीन इंडिया, फस्र्ट रनर अपर- एलाॅ डे वर्म...

भगवान ऋषभदेव जन्म जयन्ती महोत्सव "प्रथमेश 2024" का आगाज 31 मार्च से