वेदांता बडे पैमाने पर पीपीई के उत्पादन में सक्षम

वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से 23 पीपीई मशीनों का आयात कर अब तक बनाए 15,000 पीपीई किट

उदयपुर। कोराना कर्मयोद्धाओं के रूप में सेवा देने वाले चिकित्साकर्मियों एवं चिकित्सकों के सहयोग के लिए विश्व की प्रमुख तेल, गैस एवं धातु उत्पादन कंपनी वेदांता लिमिटेड गुरूग्राम में बडे पैमाने पर व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के रूप में पीपीई का उत्पादन किया जा रहा है।

कंपनी ने हाल ही में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से 23 पीपीई मशीनों का आयात किया है, और अधिकृत परिधान निर्माताओं के साथ मिलकर 5000 से अधिक पीपीई प्रति उत्पादन सुनिश्चित किया है।

इस सहयोग के लिए वस्त्र मंत्रालय के प्रधान सचिव, रवि कपूर ने वेदांता समूह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि एईपीसी को पीपीई के निर्माण के लिए कंपनी ने आवश्यक मशीनरी मुहैया कराकर अनुकरणीय कार्य किया है। जो कि वर्तमान समय में अग्रिम पंक्ति के चिकित्सा कर्मियों एवं चिकित्सकों के लिए आवश्यक है, उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी समय में भी वेदांता इसी प्रकार अग्रणी भूमिका निभाएगा।

वेदांता के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि “भारत ने कोविड-19 के प्रभाव से लड़ने में व्यापक एकजुटता दिखाई है। वहीं वैश्विक महामारी के समय सद्भावना दिखाते हुए कई देशों में महत्वपूर्ण दवाओं की आपूर्ति की है। उन्होंने विश्वास जताया कि हम जल्द ही इस स्थिति से उभरेगें। हम एक नये भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। इस लाॅकडाउन को एक परीक्षण के रूप में लेकर हमें आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाने का प्रयास करना होगा।

वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक द्वारा एक अभिनव पहल शुरू की गयी है जिसमें सखी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने ग्रामीण स्तर पर अब तक 8 हजार किलो से अधिक अनाज एवं दालें एकत्रित करते हुए ग्रेन बैंक की स्थापना कर खाद्यान्न जुटाया है जो कि जरूरतमंद एवं मजदूरों तक मदद पहुंचा रहा है जिसे वेदांता की अन्य इकाईयों द्वारा भी अपनाया जा रहा है।

कंपनी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठा रही है कि लॉकडाउन के दौरान सामुदायिक विकास कार्यक्रम निर्बाध रूप से जारी रहें। वर्चुअल तकनीक-आधारित अनुप्रयोगों का उपयोग कर ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से शिक्षा संबल और ऊंची उडान के आकांक्षात्मक कार्यक्रमों को जारी रखा जा रहा है। खेल भी वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से ही जारी रखते हुए जिं़क फुटबाॅल एकेडमी के बच्चों को नियमित दैनिक कार्य दिया जाता है जिससे उनका दैनिक अभ्यास ना छूटें।

Related posts:

Debari Fire Safety team’s quick emergency response helps avert major crisis

49 वें खान सुरक्षा सप्ताह वर्ष 2025 की पहली एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन संपन्न

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में तम्बाकू मुक्ति केन्द्र की शुरूआत

ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य हेतु संजीवनी है हिन्दुस्तान जिंक की स्माइल ऑन व्हील्स

Fiinovation partners with Sandvik Mining and Rock Technology India Pvt Ltd to implement CSR Project ...

सलूंबर के पूर्व सांसद के बेटे की आत्महत्या

कैलाश के स्वरों में उतरे शिव और संगीत

जिंक द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रमों से समुदायों का कायाकल्प

सजल नयनों से विदा हुईं 51 बेटियां, 102 परिवारों के घर सजी खुशियों की डोली

HDFC Bank aims to regain credit card market share in 3-4 quarters

निसान इंडिया ने पेश की बिग, बोल्ड्, ब्यूटिफुल और ‘आकर्षक’ एसयूवी - निसान मैगनाइट

Women Milk Farmers from Rajasthan show their might at IDF World Dairy Summit 2022