श्रीमाली समाज मेवाड का श्रीमाली ओलंपिक आज से, क्रिकेट वल्र्ड कप में देशभर से 12 टीमें मैदान में

उदयपुर। श्री श्रीमाली समाज संस्था मेवाड़ द्वारा श्रीमाली ओलंपिक टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आज आगाज होगा। इस प्रतियोगिता में राजस्थान के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र की टीमें भी शामिल हो रही है। कुल 12 टीम प्रतियोगिता में शामिल हैं, जिसमें प्रत्येक मैच 8 ओवर का होगा और यह प्रतियोगिता टेनिस बॉल से खेली जाएगी। यह क्रिकेट टूर्नामेंट श्रीमाली समाज के खेल महाकुंभ श्रीमाली ओलंपिक के पहले चरण का पार्ट होगा। श्रीमाली ओलम्पिक कुल 4 चरण मे होगा जिसमे टेनिस क्रिकेट वर्ल्डकप, फुटबॉल, कबड्डी , एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबाल वर्ल्डकप, T20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। क्रिकेट वल्र्डकप में खिलाडियों का हौसला बढाने के लिये मेवाड पुर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड, विधायक ताराचंद जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा भी बतौर अतिथि क्रिकेट मैदान पर पहुचेंगे।

श्रीमाली समाज द्वारा आयोजित हो रही इस अनूठी क्रिकेट प्रतियोगिता में समाज के खिलाड़ी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और इसमें शामिल होने वाली सभी टीम उदयपुर पहुंच चुकी हैं। इस क्रिकेट वल्र्डकप की तैयारियों को पुरा करने के लिये समाज के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली, खेलमंत्री मयंक श्रीमाली और उनकी टीम पिछले एक महिने से लगातार जुटी है। वल्र्डकप को लेकर अब सभी तैयारियां पुरी हो चुकी हैं तो वहीं क्रिकेट ग्राउण्ड पर दिन और रात दोनों तरह के मैच आयोजित होंगे।

श्रीमाली समाज मेवाड़ के खेल मंत्री मयंक श्रीमाली ने बताया कि प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे, गुजरात के सूरत के अलावा 6 टीम मेवाड़ से और एक-एक टीम पाली, वागड़ और जालौर से शामिल हो रही है। इन सभी टीमों द्वारा अपनी-अपनी सहमति आयोजकों को दी गई और उसी के आधार पर प्रतियोगिता आयोजन की तैयारी की गई। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम उत्सव, टीम गरुड़ा, टीम विवान, टीम मोरवीनन्दन, टीम मातेश्वरी क्लब, टीम काशी अखाड़ा, टीम श्रीमाली मराठास, टीम यूनाइटेड ब्रदर्स, टीम लीजेंड्स, टीम अवधूत क्रिकेट क्लब, टीम मातेश्वरी वागड और टीम पाली चैंप्स शामिल हो रही है। इसमें विजेता टीम को 21हजार रुपए और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए पुरुस्कार स्वरूप मिलेंगे।

Related posts:

Hindustan Zinc saves over 1 lakh GJ of energy in FY25; enough to power nearly 19,000 households annu...

विकसित भारत संकल्पित भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ली अधिक...

नारायण सेवा की दो दिवसीय सेवायात्रा शुरू

Kotak Securities releases Market Outlook for 2026

हिंद जिंक स्कूलों में छात्रों को नारी सम्मान हेतु शपथ दिलाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 को उदयपुर में

केंद्र सरकार ने धुली व कटी हुई प्लास्टिक बोतलों के कचरे के आयात पर प्रतिबंध लगाया पंडित दीनदयाल उपाध...

Jaguar Land Rover announces their annual Holiday Service Camp, exclusively for its customers

चिक ईजी ने उदयपुर के बाजार में उतारे दमकते हेयर कलर

MobilCelebratesthe First-ever MotoGP Bharatby PoweringRed Bull KTM Factory Racing Team

राजस्थान में 60 हजार करोड़ का एक्सप्रेस हाईवे बना रहे हैं : गडकरी

HDFC Bank To Disburse Rs 20 crore To Social Impact Start-ups In 9th Edition of Parivartan Start-up G...