निशुल्क स्त्री रोग चिकित्सा परामर्श एवं पीसीओएस पर व्याख्यान

उदयपुर : जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक विभाग डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, उदयपुर से सम्बद्ध राजवैद्ध प्रेमशंकर शर्मा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के स्नातकोत्तर प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग के सयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क स्त्री रोग चिकित्सा परामर्श एवं पीसीओएस और मासिक धर्म संबंधी विकार विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया I
संस्थान निदेशक प्रो. मंजू माण्डोत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम में अध्यनरत बीसीए, एमसीए , एमएससी, पीजीडीसीए की छात्राए सम्मिलित हुई एवं चिकित्सको द्वारा दी गई स्वास्थ्य समबन्धित जानकारी से लाभान्वित हुई I मुख्य अतिथि डॉ नरेन्द्र कुमार मीना, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभाध्यक्ष ने उपस्थित छात्राओ को पीसीओएस के विभिन्न लक्षणों जैसे स्वाभाव में बदलाव, गर्भधारण में समस्या, थकावट रहना, बालो का झड़ना, अनियमित मासिक धर्म, वजन का बढ़ना, त्वचा सम्बन्धी समस्या, अनचाहे अंगो पर बाल उगना, इन्सुलिन प्रतिरोध इत्यादि के बारे में बताया तथा इनसे बचाव के तरीको से अवगत करायाI पी जी अध्येता डॉ अनीता मायल, डॉ शिवानी जायसवाल तथा डॉ कोमल ने भी उपयोगी जानकारी प्रदान की I कार्यक्रम में डॉ गुणबाला आमेटा, डॉ मनीष श्रीमाली, डॉ भारतसिंह देवड़ा, डॉ गौरव गर्ग, डॉ प्रदीपसिंह शक्तावत, डॉ भरत सुखवाल, डॉ दिलीप चौधरी, डॉ प्रेरणा भाटी, डॉ प्रीती अग्रवाल, डॉ विनीता श्रीमाली, डॉ रेखा दरबार, डॉ रीना मेनारिया उपस्थित थे I

Related posts:

सिटी पैलेस में मेवाड़ पेंटिंग्स पर न्यूयॉर्क की मरीना रूइज़ का विशेष व्याख्यान

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने देवकीनंदन ठाकुर और अभयदास महाराज का किया स्वागत, महाकुंभ में पधारने का मिला आम...

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा द्वारा 185 सैन्य हॉस्पिटल में दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक और ग्रीनलाइन मोबिलिटी ने की इवी और एलएनजी ट्रकों के लिए पार्टनरशीप

सिटी पैलेस में मनाया 'विश्व पर्यटन दिवस' और 'महाराणा जगत सिंह द्वितीय की जयंती'

विशाखापट्नम में  तीन सौ से ज्यादा दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर लगाए

उदयपुर में जिंक कौशल द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेला बना युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

हिन्दुस्तान जिंक का मल्टी मेटल एंटरप्राइज बनना, दोगुना विकास रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा- प्रिया अग्...

मेवाड़ में कायाकिंग एवं कैनोइंग खेलों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Hindustan Zinc officially announced as the successful bidder for tungsten mineral block in Andhra Pr...

ग्रामीण बालिकाओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान कर रहा हिन्दुस्तान जिंक