दिनेशकुमार सालवी को पीएच.डी.

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय ने दिनेशकुमार सालवी को पीएच.डी की उपाधि प्रदान की है। सालवी ने ‘महाकवि कालिदास के खण्डकाव्य में वर्णित भौगोलिक संरचना वर्तमान परिप्रेक्ष्य’ विषय पर डॉ. विमलकुमार जैन के निर्देशन में शोधकार्य किया है। दिनेश वर्तमान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चावण्ड में अध्यापक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
सालवी ने प्रस्तुत शोधप्रबन्ध को पांच अध्यायों में निबद्ध किया है। प्रथम में भारत के भौगोलिक स्वरूप, द्वितीय में खण्डकाव्य का परिचय, तृतीय में मेघदूत एवं ऋतुसंहार में वर्णित भौगोलिक स्वरूप, चतुर्थ में मेघदूत एवं ऋतुसंहार में वर्णित भौगोलिक स्वरूप का भारत के वर्तमान स्वरूप से तुलनात्मक अध्ययन तथा पंचम अध्याय में उपसंहार मूल्यांकित जिसमें पूर्व अध्यायों का समीक्षण सार सम्मिलित किया गया है।
इस दृष्टि से यह शोधग्रन्थ संस्कृत साहित्य में विशेष रूप से कालिदास के खण्डकाव्य ‘मेघदूत एवं ऋतुसंहार’ में वर्णित भौगोलिक संरचना के साथ धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक इतिहास को जानने के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। सारांशत: यह कहा जा सकता है कि संस्कृत साहित्य में खण्डकाव्य और कालिदास के खण्डकाव्यों में वर्णित भौगोलिक संरचना से सम्बन्धित विषयवस्तु के जिज्ञासु अध्येताओं एवं शोधार्थियों को यह शोधग्रन्थ नवीन तथ्यों से अवगत करा सकता है और शोधार्थियों में नवीन दृष्टिकोण विकसित करने में यह सहायक सिद्ध होगा।
उल्लेखनीय है कि सालवी ने संस्कृत, आचार्य (साहित्याचार्य), हिन्दी, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र आदि में एम.ए. कर रखी है।

Related posts:

पारस जेके अस्पताल द्वारा नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित

नारायण सेवा संस्थान : 42वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 2024

Hindustan Zinc empowers farmers in wake of COVID-19 pandemic, through flagship “Samadhan” project

चौहान राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

पेसिफिक महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 संपन्न

वेदांता की नंदघर, जॉन स्नो इंक. (JSI) और रॉकेट लर्निंग के साथ साझेदारी

सरकारी अनुमति से हो रहा आरटीडीसी होटल जयसमंद का रिनोवेशन कार्य : सुहालका

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में 13 से 15 अगस्त तक फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट

Hindustan Zinc conferred with prestigious ‘5 Star Rated Mines’ award by Ministry of Mines

Alakh Nayan Mandir partners with Standard Chartered Bank to launch 3 primary eye care centres (Visio...

अरविन्दसिंह मेवाड़ ने किया पेलेस कैलेण्डर का विमोचन

ग्रामीण महिला सशक्तिरण और सफलता की मिसाल बनी देबारी की श्यामू बाई