महाकालेश्वर में मनाया बसंतोत्सव

उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में आज बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती व प्रभु श्रीमहाकालेश्वर के मुखारविंद को रजत पालकी में विराजमान कर दोपहर अभिजित मुर्हूत में पूजा अर्चना की गई।
प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि मां सरस्वती व प्रभु महाकालेश्वर महादेव को सरसों के पीले फूल अर्पित कर केसरिया पीले पकवान, लड्डू का भोग लगाया गया। वसंत पंचमी माघ शुक्ल पंचमी को ज्ञान और बुद्धि की देवी माँ सरस्वतीजी के प्राकट्य दिवस के रूप मे जाना जाता है। भारतीय गणना के अनुसार वर्ष भर में पड़ने वाली छः ऋतुओं (बसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत, शिशिर) में बसंत को ऋतुराज अर्थात सभी ऋतुओं का राजा माना गया है। बसंत पंचमी को विशेष रूप से सरस्वती जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर आशुतोष भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर विशेष श्रृंगार कर केसरिया भात का भोग       धराया गया। दोपहर में आरती की गई।

Related posts:

एक वर्षीय वेतन वृद्धि एवं अन्य मांगों पर समझौता

नारायण सेवा संस्थान में गणपति स्थापना

गौ स्नेह पात्र एवं पक्षी दाना अभियान का शुभारंभ

जावर स्थित जिंक फुटबॉल स्कूलों में ग्रासरूट प्रशिक्षण फिर से शुरू

यूपी व हरियाणा हरिकेन टीमें रहीं विजेता

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के लिए हिन्दुस्तान जिंक ने आधिकारिक मैराथन मेडल का किया अनावरण

महाराणा भगवतसिंह मेवाड़ की 101वीं जयन्ती मनाई

सैयदना साहब की मोहर्रम में दस वाअज़ का यूट्यूब पर पहली बार लाइव प्रसारण

विधायिका के प्रति बढ़ी कार्यपालिका की जवाबदेही : वासुदेव देवनानी

51 शिवभक्तों का पहला जत्था अमरनाथ दर्शन हेतु रवाना

अंतरराष्ट्रीय पियानोवादक कात्या ग्रिनेवा की भावविभोर कर देने वाली प्रस्तुति

वामेश्वर महादेव कावड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, तीन दिवसीय कार्यक्रम एक अगस्त से शुरू