रियासतकालीन अभिलेखों के अध्ययन, शोध के लिए मारवाड़ी में ऐप लॉन्च

उदयपुर। राजस्थान राज्य अभिलेखागार बीकानेर ने रियासतकालीन अभिलेखों के अध्ययन, शोध के लिए मारवाड़ी सीखने का एक ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप दुनिया का अनूठा ऐसा ऐप है जिसके माध्यम से रियासतकालीन बहीयों की लिपि को समझ सकेंगे। बहियों मे दर्ज चिंह को समझ सकेंगे कि ये चिन्ह क्या कह रहा है, इसका क्या मतलब है। राजस्थान राज्य अभिलेखागार में विभिन्न रियासतों के अभिलेख संरक्षित हैं। बीकानेरी, मारवाड़ी, मेवाड़ी, हाडोती, ढूढ़ाड़ी, अरबी, फ़ारसी, अंग्रेजी, हिंदी भाषाओं के अभिलेख लाखों-करोड़ों की संख्या मे संरक्षित किए हुए हैं। इन अभिलेखों की भाषा की बनावट में अंतर होने से इनका एक अर्थ निकालने में समस्या उत्पन्न हो रही थी जिसका निस्तारण इस ऐप के माध्यम से किया गया है। इस ऐप के माध्यम से बीकानेरी, मारवाड़ी, मेवाड़ी, हाडोती, व ढूढ़ाड़ी भाषा के साथ-साथ बहियों में दर्ज संकेतों को भी अच्छी तरह से समझ कर नई-नई जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।


निदेशालय बीकानेर के अभिलेखागार में ही 35 करोड़ अभिलेख संरक्षित किए हुए हैं। राजस्थान राज्य अभिलेखागार का मुख्यालय बीकानेर में है। इसके अतिरिक्त उदयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर, जयपुर, अलवर में शाखाएं हैं जहाँ प्रशासनिक व ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अभिलेख संरक्षित किए हुए हैं। भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में राजस्थान राज्य अभिलेखागार का अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। यह दुनिया का एक अनूठा अभिलेखागार है इसकी शाखों के अभिलेखों की भी अलग-अलग विशेषता रही है संभवत: मेवाड़ रियासत द्वारा ही सबसे अधिक ताम्रपत्र जारी किए गए थे जो मात्र उदयपुर शाखा में ही उपलब्ध थे। उन्हें निदेशालय बीकानेर में जमा करवा कर अभिलेख संग्रहालय में ताम्रपत्र गैलेरी मे प्रदर्शित किया गया है। उदयपुर अभिलेखागार में संवत 1735 यानि वर्ष 1678 की बही संरक्षित की हुई है। उदयपुर अभिलेखागार में मेवाड़ रियासतकालीन ऐतिहासिक व प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अभिलेख देखने को मिलेंगे जैसे जागीर, माफी, पुण्य-माफी, माल, खालसा, रेवेन्यू, फॉरेन पोलिटिकल एजेंट, पीडब्ल्यूडी व मेवाड़ रियासतकालीन गजट, डिप्टी कलेक्टर जागीर सहित अनेक अभिलेख अध्ययन व शोध हेतु मिलेंगे।

Related posts:

सखी परियोजना से स्वावलंबन के क्षितिज की ओर अग्रसर हो रही ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाएं

ममेंटोज़ बाय आईटीसी होटल्स इकाया उदयपुर के एशियन फूड पॉप अप को लेकर वीकेंड पर दिखा भारी उत्साह

SUJÁN JAWAI, RAJASTHAN, INDIA RANKED 43 IN THE WORLD’S 50 BEST HOTELS 2024

गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन

AIM for Seva और आर्ष विद्या तीर्थ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में उदयपुर में सूर्या गायत्री का “रामं भज...

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के द्वारा चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन

हिंदुस्तान जिंक द्वारा सामुदायिक विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास

India’s Largest & 1st Underground 51st AllIndia Mines Rescue Competitionconcludes at Hindustan Zinc ...

हिंदुस्तान जिंक की चार इकाइयों को प्रतिष्ठित एनसीक्यूसी पुरस्कार

डॉ. पृथ्वीराज चौहान स्टार 2020 सर्टिफिकेट से सम्मानित

TAFE cultivates 100,000 acres free for small farmers during COVID-19

NEW JAGUAR XE LAUNCHED IN INDIA FROM₹44.98 LAKH