जिंक द्वारा किशोर मूक बधिर बालिकाओं के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता सत्र

उदयपुर। मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता महिलाओं और किशोर बालिकाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण है। बालिकाओं और महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी संपूर्ण जानकारी से संवेदनशील बनाना, मासिक धर्म स्वच्छता के प्रबंधन के लिए आवश्यक है, साथ ही उन्हें सुरक्षा की भावना भी प्रदान करना है। हिन्दुस्तान जिंक के जीवन तरंग कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ाने के लिए मूक बधिर किशोर बालिकाओं के लिए वर्चुअल जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
सत्र में उदयपुर, भीलवाडा, अजमेर एवं नोएडा से 300 से अधिक बालिकाओं ने भारतीय सांकेतिक भाषा में प्रशिक्षक से महिला प्रजनन प्रणाली, मासिक धर्म, मासिक धर्म उत्पाद, सैनिटरी नैपकिन का उपयोग, सैनिटरी नैपकिन का निपटान, ओव्यूलेशन और मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में शिक्षा प्राप्त की। प्रभावी मासिक धर्म प्रबंधन के महत्व पर चर्चा करने के साथ-साथ, प्रशिक्षकों ने मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक पहलुओं के बारे में भी चर्चा की। इसके अलावा, मासिक धर्म के दौरान तीव्र दर्द के कुछ घरेलू उपचारों पर भी चर्चा की गयी। सत्र का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को स्वस्थ व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना, मासिक धर्म के दौरान आमतौर पर होने वाली झिझक और चिंता को कम करना एवं उन्हें स्वस्थ मासिक धर्म की आदतों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Related posts:

नटराज किड्स प्लैनेट, बापूनगर बड़गांव में एनुअल स्पोर्ट्स डे “Vitality 25–26” उत्साह के साथ संपन्न

Melorra Launches Four Festive Collections, delivers across India

धनसिंह बघेल ने वुशू मार्शल आर्ट में जीता गोल्ड मैडल

माँ-पुत्र दोनों का पहली बार चातुर्मास उदयपुर शहर में

250 मरीजों को फल एवं बिस्कीट वितरित

हिंदुस्तान जिंक के सखी कार्यक्रम उठोरी अभियान में 90 हजार से अधिक को किया जागरूक

वीआईएफटी में वल्र्ड थियेटर डे मनाया

Dr. Tuktak Bhanawat elected President of Mahavir Yuva Manch

सिटी पैलेस संग्रहालय में दुर्लभ चित्रित एवं मुद्रित मानचित्रों की प्रदर्शनी

Discover Lollapalooza India 2026 with exclusive Airbnb Experiences

पारस जे. के. हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन्स के लिए शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक का एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम आईएसओ 31000 :2018 से प्रमाणित