हैदराबाद के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन , नारायण सेवा की सेवाएं पुनः शुरू

उदयपुर।  नारायण सेवा संस्थान उदयपुर ने आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के दिव्यांगों के जीवन सुधार के लिए संतोषी माता मंदिर, इस्लामिआ बाजार में अपने पुराने भवन के नवीनीकरण बाद नव सेवा संकल्पों के साथ लीलावती राठी मानव मंदिर नामक केंद्र शुरू किया। उद्घाटन के मुख्य अतिथि कमल नारायण राठी ,जैन रत्न सुरेंद्र लूणिया, संपतमल कोठारी, संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, रमेश गोयल और  टीआरएस के नेता गडेकम श्रीनिवास मौजूद थे।
 प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान 4 जनवरी 2004 से आंध्रप्रदेश के दीन दुखियों और दिव्यांगों को हैदराबाद में ही मदद पहुंचा रहा है। संस्थान ने पुरानी बिल्डिंग का रिनोवेशन कर दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। इस भवन में दिव्यांगों को फिजियोथेरेपी, कृत्रिम हाथ-पैर और कैलिपर्स लगाने के अलावा उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने लायक बनाने के लिए 45 दिवस का मोबाइल, 60 दिवस का कम्प्यूटर एवं 90 दिवस सिलाई कोर्स करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया की संस्थान अब तक लगभग  5000 दिव्यांगों को स्वावलम्बन का प्रशिक्षण देकर दिव्यांगता के बोझ तले दबे लोगों को हुनरमंद खुशहाल जिन्दगी का उपहार दिया है। इस सेवा केंद्र को सुचारू रखने के लिए संस्थान की 15 सदस्य टीम लगी है। इससे पूर्व कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का शाखा संयोजक अलका जैन, अभय जैन ने  शॉल, साफा, प्रतीक चिन्ह से अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि कमल नारायण राठी ने कहा की नारायण सेवा की सेवाएं अनुकरणीय है।  विवश और वंचित जन को समाज की मुख्यधारा में लाने की मुहीम काबिले तारीफ़ है।

Related posts:

युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हों साझा प्रयास : एडीएम

जिंक की एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट को एलएसीपी स्पॉटलाइट अवार्ड्स 2022 में विश्व स्तर पर 40वां स्थान

Hindustan Zinc inks ₹85-Crore MoU with Rajasthan Heritage Authority

25 वर्षों में बड़े स्तर पर कार्य होंगे : अग्रवाल

राजस्थान में एचडीएफसी बैंक की एमएसएमई लोन बुक ने अग्रिम में13000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 25 मई को

Hindustan Zinc reinforces its commitment towards safe and healthy communities

गरीब से मोलभाव मत करो, ईश्वर कृपा पाओगे– जगद्गुरु श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज

पिम्स हॉस्पिटल द्वारा सेना दिवस पर 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर आयोजित

हिंदुस्तान जिंक और सेहर द्वारा आयोजित वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026 में देश विदेश के ज...

Hindustan Zinc commencesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

दिव्यांगजन ऑपरेशन शिविर शुरू