अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर राष्ट्रीय कार्यशाला

जैव विविधता को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी – तन्मयकुमार
उदयपुर से हुआ विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने के अभियान का शुभारंभ
उदयपुर।
झीलों की नगरी उदयपुर गुरूवार को एक और राष्ट्रीय कार्यक्रम की साक्षी बनी। वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण, राजस्थान वन विभाग एवं राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन रेडिसन ब्ल्यू में हुआ। कार्यशाला में आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने के अभियान का भी शुभारंभ किया गया।


वक्ताओं ने जैव विविधता का संरक्षण और संवर्द्धन करते हुए उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक उत्तरदायित्व पर बल दिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव तन्मय कुमार ने कहा कि भारत जैव विविधता की दृष्टि की समृद्ध है। यहां हजारों प्रजातियों के पेड़-पौधे तथा जीव-जन्तु पाए जाते हैं, जो पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाए हुए हैं। हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व है कि हम इनका संरक्षण कर उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जैव विविधता दिवस की थीम प्रकृति से सांमजस्य एवं सतत विकास रखी गई है। इसी अवधारणा पर चलते हुए हमें जैव विविधता संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना है। उन्होंने महात्मा गांधी के वक्तव्य का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रकृति हमारी आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है, लेकिन इच्छाओं को नहीं। इसलिए प्रकृति का दोहन आवश्यकताओं के लिए ही होना चाहिए, कभी न खत्म होने वाली इच्छाओं के लिए नहीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में देश समन्वित रूप से विकास कर रहा है। इसमें पर्यावरण और जैव विविधता को भी संबल मिला है। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से प्रारंभ किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान नए कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। कार्यक्रम को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अमनदीप गर्ग, महानिदेशक एवं विशिष्ट सचिव वन सुशीलकुमार अवस्थी, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के अध्यक्ष सी अचलेंद्र रेड्डी ने भी संबोधित किया।
प्रारंभ में राजस्थान जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव आर एन मीणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राजस्थान में जैव विविधता संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। अंत में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के सदस्य सचिव डॉ बी बालाजी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में केंद्रीय वन मंत्रालय, वन विभाग राजस्थान, जैव विविधता प्राधिकरण के अधिकारी, पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, पर्यावरणविद् आदि उपस्थित रहे।
रामसर सूची में शामिल होने पर उदयपुरवासियों को दी बधाई :
सचिव तन्मय कुमार ने कहा कि उदयपुर का रामसर शहरों की सूची में शामिल होना पूरे देश के लिए गौरव की बात है। इसके लिए उदयपुरवासियों को कोटिशः बधाई। यह किसी एक व्यक्ति या विभाग के प्रयासों का परिणाम नहीं है। यह सभी की सामूहिक उपलब्धि है। प्रकृति संरक्षण में आमजनकी सक्रिय भागीदारी और योगदान से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान जैव विविधताओं की धरती हैं। यहां विश्व धरोहर में शामिल केवलादेव घना पक्षी विहार है तो मरू मरूस्थल भी है। यह दोनों स्थल पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण हैं।
एक्शन प्लान, बुकलेट और ब्रॉशर्स का विमोचन :
कार्यक्रम में अतिथियों ने जैव विविधता से जुड़े एक्शन प्लान, बुकलेट और ब्रॉशर्स का विमोचन किया। अतिथियों ने अपडेटेड नेशनल बायोडायवर्सिटी स्ट्रेटेजी एण्ड एक्शन प्लान 2024-2030, कॉम्पेंडियम ऑफ बायोडायवर्सिटी हेरिटेज ऑफ इण्डिया पुस्तक तथा प्रिपरेशन ऑफ इंडियाज सेवन्थ रिपोर्ट, सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन बिजनेस एण्ड बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन बॉशर्स का विमोचन किया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन, अवलोकन :
कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि तन्मय कुमार सहित अन्य ने आयोजन स्थल पर जैव विविधता और जैव संसाधन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडू राज्यों में जैव विविधता संरक्षण गतिविधियों तथा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। अतिथियों सहित सभी आगंतुक प्रदर्शनी का अवलोकन कर भारत की समृद्ध जैव विविधता और वन संपदा से रूबरू हुए।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक ने शिक्षा सम्बल अभियान के अंतर्गत चलाई शीतकालीन कक्षाएँ

Lace up for India’s Most Beautiful Marathon, Vedanta Zinc City Half Marathon is Back!

देश की आजादी, जनजाति स्वाभिमान और मिट्टी की मर्यादा के लिए भगवान बिरसा मुंडा का योगदान अविस्मरणीय : ...

आयड़ सौंदर्यीकरण और बर्ड पार्क विकास की तलाशी संभावनाएं

गजसिंह द्वारा डॉ. महेन्द्र भानावत को मारवाड़ रत्न का सम्मान

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय का ग्यारहवां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

कॉर्पोरेट जगत में वेदांता केयर्स द्वारा देश में सबसे बडा टीकाकरण अभियान

गांवों में रैगिंग के विरोध में बढ़ा आक्रोश

उदयपुर की गार्गी शर्मा का आर.ए.एस. परीक्षा में 142वां स्थान

नारायण सेवा संस्थान का 43वां दिव्यांग सामूहिक विवाह

महाराणा अरिसिंह द्वितीय की 282वीं जयन्ती मनाई

51 जोड़ों के सपनों और विश्वास का संगम