जिंक कौशल केंद्रों पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित

विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं मशाल रैली का आयोजन


उदयपुर :
जिंक कौशल केंद्रों में राष्ट्रीय युवा दिवस उत्सह पूर्वक मनाया गया। जिंक कौशल केंद्र कार्यक्रम के 350 से अधिक प्रशिक्षुओं ने आगुचा, कायड, देबारी, दरीबा, चंदेरिया और पंतनगर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। युवाओं को प्रोत्साहित करने और कौशल विकास हेतु प्रशिक्षुओं के लिए पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता और चार्ट बनाओं प्रतियोगिता और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। पूर्व छात्रों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जहां सभी प्रतिभागियों ने अपने प्रशिक्षण के अनुभवों और सीखी गई अंतर्दृष्टि के साथ-साथ विभिन्न संगठनों में अपने रोजगार के अनुभवों और जिंक कौशल केंद्र में सीखे गए कौशल को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद की। देबारी में युवाओं ने मशाल रैली में आयोजन किया गया। भय से मुक्ति विषय पर व्याख्यान सत्र आयोजित हुआ।
हिंदुस्तान जिंक सीएसआर के तहत् जिंक कौशल केंद्र पहल के माध्यम से 18-35 आयु वर्ग के युवाओं को कौशल विकास से जोडने हेतु कार्यक्रम संचालित कर रहा है जिनमें जिसमें स्कूल छोड़ने वाले एवं बेरोजगार युवा शामिल हैं। यह स्थानीय युवाओं के बीच एक उद्यम स्थापित करने में तकनीकी सहायता और गैर-वित्तीय सुविधा प्रदान करके उद्यमशीलता की भावना को और प्रोत्साहित करता है। इससे पहले सितंबर में, जिंक कौशल केंद्र के 13 बधिर छात्रों के पहले बैच ने हॉस्पिटैलिटी और रिटेल के क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हासिल किया था। जिंक कौशल केंद्र के 106 युवाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित संगठनों में ग्रुप प्लेसमेंट प्राप्त किया। इस कार्यक्रम से अब तक 4300 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है जिनमें से 3500 से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड कर आत्मनिर्भर बन गए हैं।

Related posts:

धरोहर कार्यक्रम की केवल ऑनलाइन बुकिंग

Breaking Taboos, Empowering Women - Hindustan Zinc Champions Menstrual Hygiene Awareness amongst its...

सांसद डॉ रावत ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा संसद में उठाया

IFC Extends US$500 Million to HDFC Bank to Ramp Up Microloans to Underserved Women Borrowers in Indi...

लेकसिटी प्रेस क्लब द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर, उदयपुर के पत्रकारों ने किया रक्तदान

फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी हॉलीवुड में आकर्षण का केंद्र बनी

Vedanta announces demerger of diversified businesses unlocking significant value

JK Tyre recorded highest ever revenue

पीआईएमएस हॉस्पिटल, उमरड़ा में ज्यादा पके मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा 31 से

CHIK Easy introduces vibrant hair coloursinto the markets of Udaipur (or)

उज्जैन अंतर्राष्ट्रीय कलापर्व में उदयपुर के चित्रसेन को राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान