विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जागरूकता सत्र आयोजित

उदयपुर : वेदांता समूह और देश की एकमात्र एकीकृत जिंक, लेड और सिल्वर उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक, द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य सेवा परियोजना के तहत् ये कार्यक्रम इकाइयों के संचालन क्षेत्र के आस पास के क्षेत्रों में आयोजित किया गया।
जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देबारी में मानसिक स्वास्थ्य सत्र का आयोजन किया गया। इसमें जीवन कौशल विकास का महत्व, युवाओं में मोबाइल की लत और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस सत्र का संचालन मनोचिकित्सक, चेतस अस्पताल और अनुसंधान केंद्र उदयपुर डॉ. आर. के. शर्मा, मनोवैज्ञानिक एवं रोटेरियन दिव्या शर्मा और से नो टू तंबाकू अभियान की अध्यक्ष संगीता शर्मा ने किया। सत्र के दौरान उप सरपंच देबारी चंदन सिंह, अध्यक्ष, रोटरी क्लब यूथ यश कुमावत और सचिव, रोटरी क्लब यूथ अमित जैन उपस्थित थे। इसमें 240 छात्र, 10 शिक्षक और 50 बी.एड. प्रशिक्षु शामिल हुए। प्रशिक्षक ने चिंताओं के बारे में जागरूकता के लिए समूह चर्चा और केस स्टडी पद्धति जैसी तकनीकों का उपयोग किया।

Related posts:

डॉ. कमलेश शर्मा बने अतिरिक्त निदेशक

पिम्स इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्युटर साईन्स ने लांच किया बीसीए कोर्स

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल मुंबई रत्न पुरस्कार से सम्मानित

उदयपुर के शेफ भाविन ने देश-दुनिया तक पहुंचाया मेवाड़ी व्यंजनों का जायका

Pacific Dental College Debari has been honored with a National Award for its outstanding services.

हिन्दुस्तान जिंक के सखी और समाधान प्रोजेक्ट्स फ्लावर शो में बने पर्यटको की पसंद

उदयपुर मेंं कोरोना अर्श से फर्श की ओर

चौबीसा द्वारा लिखित बुरा न मानो होली है खुल्लमखुल्ला का महा एपिसोड विमोचित 

Hindustan Zinccelebrates 101new Nand Ghars,with 70 new ones inaugurated in Rajsamand

उदयपुर की झरना ने पार किया इंग्लिश चैनल

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में तम्बाकू मुक्ति केन्द्र की शुरूआत

Hindustan Zinc wins at ESG India Leadership Awards -Leadership in Environment and Green House Gas Em...