निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर के लिए बाराबंकी रवाना हुआ चिकित्सकों का दल

लगातार 44 सालों से प्रतिवर्ष सेवा के लिए उदयपुर से जाते हैं सेवाभावी चिकित्साकर्मी
उदयपुर।
श्रीराम वन कुटीर आश्रम हंडिया कोल जंगल, बाराबंकी, उत्तरप्रदेश में निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर के लिए उदयपुर से 88 सदस्यीय चिकित्सा दल मंगलवार को बीएन स्कूल स्थित महाराणा भूपाल प्रतिमा के सामने से प्रातः 8 बजे रवाना हुआ। इस दल को एसीबी के डीआईजी आईपीएस राजेन्द्रप्रसाद गोयल, शांतिलाल चपलोत, समाजसेवी प्रमोद सामर, धर्मनारायण जोशी, सीए अनिल शाह आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रोफेसर एसके सामर, रमेश पुरोहित, संपत बराला, प्रताप सामोता, दिनेश सिसोदिया, चंद्रकला पालीवाल, हीरालाल खटीक, दीपक पोद्दार, रामलाल अग्रवाल, भारतीय लोककला मंडल के रमेश डांगी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
दल के संयोजक डॉ जेके छापरवाल ने बताया कि ब्रह्मलीन संत स्वामी रामदास महाराज की प्रेरणा से प्रारम्भ हुए शिविर में लगातार 44 वें वर्ष उदयपुर से चिकित्सा दल अपनी सेवाएं देने रवाना हुआ है। छापरवाल ने बताया कि दल में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कूरज, कपासन सहित आसपास के इलाके के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वाय-गर्ल एवं सहयोगी स्टाफ शामिल हैं। दल के सभी सदस्य छुट्टियां लेकर अपने खर्च पर शिविर में 14 फरवरी तक सेवा देने के लिए रवाना हुए। शिविर में बाराबंकी के अति पिछड़े इलाके के लोगों के हर्निया, हाइड्रोसिल, बच्चेदानी, पाइल्स एवं मोतियाबिंद के रोगियों का उपचार किया जाएगा। यहां बनने वाले अस्थाई ऑपरेशन थियेटर में 6 ओटी टेबल पर पूर्व चयनित एवं संबंधित जाँच, प्रीओपरेटिव जाँचे कर लगभग 3000 ऑपरेशन कर रोगियों को राहत दी जाएगी।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत् आयोजित समर कैंप में 1,500 अधिक विद्यार्थी लाभा...

National Startup Day: Hindustan Zinc honors Startups driving Digital Innovation Across its Value Cha...

हिंदुस्तान जिंक की आईटी प्रणाली को एकीकृत आईएसओ प्रमाण पत्र

उदयपुर में शनिवार को मिले 7 कोरोना संक्रमित

‘फूड हेरिटेज ऑफ राजस्थान‘ पुस्तक का विमोचन

केन्द्रीय डेयरी, पशुपालन एवं मत्स्य राज्यमंत्री ने किया उदयपुर सरस डेयरी का अवलोकन

ग्रामीण प्रतिभाओं को दक्ष बना रहा हिन्दुस्तान जिंक

Nexus Celebration Announces Republic Day Sale from January 24 to 26

जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम में “साइंस-ओ-मेनिया” के अंतर्गत 12वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों मे...

उदयपुर के जीवन्ता चिल्ड्रन हॉस्पिटल ने दिया कोरोना संक्रमित माँ के प्रीमेच्योर शिशु को नया जीवन

जनजाति क्षेत्र के युवाओं की बेहतर आजीविका के लिए एमपीयूएटी और आईसीआईसीआई-सतत् आजीविका के बीच समझौते ...

बागेश्वर धाम महंत धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए श्रीजी डॉ. लक्ष्यराज ...