नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने एशिया के सबसे बड़े सीएसआर मंच पर रखे विचार

उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने एशिया के सबसे बड़े सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी मंच — 12वां इंडिया सीएसआर एंड ईएसजी समिट 2025 (आयोजक: सीएसआरबॉक्स) में मुख्य वक्ता (Keynote Speaker) के रूप में अपने विचार रखे। इस राष्ट्रीय मंच पर अग्रवाल ने “एनजीओ की भूमिका और नारायण सेवा संस्थान की सेवाएं” विषय पर प्रभावी संबोधन दिया। उन्होंने बताया कि नारायण सेवा संस्थान बीते चार दशकों से नि:स्वार्थ भाव से दिव्यांगजन, निर्धन एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा कर रहा है। संस्थान द्वारा अब तक लाखों दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क कृत्रिम अंग, उपकरण और पुनर्वास सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए एनजीओ और कॉरपोरेट जगत के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। सीएसआर के माध्यम से जब सेवा संस्थाएं और उद्योग एक साथ काम करते हैं, तब वास्तविक सामाजिक विकास संभव होता है।
कार्यक्रम में देशभर से कॉर्पोरेट जगत, सामाजिक संगठनों और विकास क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित जनों एवं आयोजकों ने नारायण सेवा संस्थान की सेवा यात्रा और सामाजिक प्रभाव की सराहना की।यह अवसर संस्थान की वर्षों की सेवा साधना का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान की तरह सिद्ध हुआ है। इस दौरान संस्थान निदेशक पलक अग्रवाल, रजत गौड़, रविश कावड़िया और राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Related posts:

निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर के लिए बाराबंकी रवाना हुआ चिकित्सकों का दल

इंटर स्कूल मिनी मैराथन प्रतियोगिता 9 नवंबर को

Udaipur gears up for Vedanta Zinc City Half Marathon by Hindustan Zinc

संगमानंद को मोहन आलोक साहित्य सम्मान

पन्द्रह दिवसीय ग्रीष्म कालीन घूमर कार्यशाला हेतु आवेदन आमंत्रित

हिन्दुस्तान जिंक ने जिंक स्मेल्टर देबारी में 3 विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को किया मजबूत

‘ग्रैंड कॉन्टिनेंट’-ए लक्जरी कलेक्शन का भव्य उद्घाटन

नारायण सेवा में भव्य कन्या पूजन

प्रथम डॉ. रणजीत मानववादी कविता पुरस्कार बच्चा लाल 'उन्मेष को मिला

‘कम्युनिकेशन टुडे : 25 वर्षों का शानदार सफर’ वृत्तचित्र ऑनलाइन लोकार्पित

एसेंट संस्थान के विद्यार्थी बने उदयपुर टॉपर

प्रो. पीसी व्यास स्मृति व्याख्यान समारोह 25 को