तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा 62 मेधावी छात्रों व प्रोफेशनल्स का सम्मान

उदयपुर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम उदयपुर चैप्टर के बैनर तले आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि सुरेशकुमार के सान्निध्य, मुनि सम्बोध कुमार ‘मेद्यांश’ के निर्देशन में भुवाणा स्थित महापुज्ञ विहार में ‘उभरते सितारे’ कार्यक्रम के तहत 62 मेधावी छात्र छात्राओं व प्रोफेशनल्स का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुनि सम्बोधकुमार ने कहा कि हम वो नहीं हैं जो दुनिया हमें बनाए, हमें वो बनता है जिस मकसद से हम यहाँ आये हैं। कामयाबियाँ आसमान से नही गिरती, उन्हें अपनी प्रतिभा से तलाशना और तराशना होगा। सारी कायनात कोशिश करेगी अपने विचारों को आप पर थोपने की, यह हम पर और हमारे विवेक पर निर्भर है कि हम दुनिया के विचारों से प्रभावित हो या स्वाभाविक बने। मेधावी सम्मान भविष्य की फ्रेमिंग का महनीय उपक्रम है जो हमें समाज से मिल रहा है। मन बनाए कि समाज को हम भी कुछ देने के प्रयास में सफल हो सके। हम सभी इस दुनिया में एक खास मकसद लेकर जन्मे हैं। ऐसे कार्यक्रम मन के हर कोने को प्रेरणाओं से सराबोर करते हैं।
 मोटिवेशनल स्पीकर दिव्यांश चव्हाण ने सक्सेस की ए. बी. सी. डी का विश्लेषण करते हुए कहा कि जिन्दगी में जो चाहे वो हासिल हो जाए तो उस उत्सव को सेलिब्रेट करे। जितनी ज्यादा तकलीफे होगी उतनी ऊंची कामयाबी होगी। अपनी प्रतिभा को पेंसिल की तरह नूकीला बनाए, अपने आपको कुछ एसा बनाओ कि हर सांस शेर की तरह दहाड़ते रहे। कार्यक्रम में दसवी कक्षा के 27, बारहवी कक्षा के 20 व प्रोफ़ेशनल ग्रेजुएट रहे 15 प्रतिभाओं को कांस्य, रजत एवं स्वर्ण पदक व सर्टिफिकेट भेंट कर वर्धापन किया गया। पूर्व न्यायाधीश हिमांशुराय नागौरी ने टीपीएफ की अवगति देते हुए फोरम की विभिन्न शिक्षा परियोजनाओं के बारे में बताया। तेरापंथ सभाध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने कहा कि तेरापंथ समाज के विकास में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की अहम भूमिका है। आज जिन प्रतिमाओं का अभिनंदन हो रहा है वे भविष्य के समाज के शुभ निमार्ण में अपना किरदार निभाए। टीपीएफ अध्यक्ष सीए मुकेश बोहरा ने स्वागत की रस्म निभाते हुए तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में बताया व प्रतिभा सम्मानित बच्चों का उत्साहवर्धन किया व बताया कि हम एक महान उपलब्धि की ओर गतिमान हैं। आभार राष्ट्रीय ट्रस्टी चंद्रेश बाफना ने जबकि मंच संचालन डॉ. ज्योति नाहर, डॉ. स्नेहा बाबेल एवं ऋषिता परमार ने किया।

Related posts:

रोटरी मीरा द्वारा विद्यार्थियों को 200 स्वेटर वितरित

वंदे मातरम् के 150 वर्षः राष्ट्रचेतना को सहेजता राजस्थान विधानसभा कैलेंडर-2026

सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: ईएमआरएस को वहां पढ रहे छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत ज...

इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा भामाशाह पुण्यतिथि पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम

संवत्सरी आत्म-समीक्षा का पर्व

महाराणा भूपालसिंह की 141वीं जयन्ती मनाई

दिव्यांगों ने लिया कम्प्यूटर प्रशिक्षण

Arun Misra wins CEO of the Year award

हिन्दुस्तान जिंक का मल्टी मेटल एंटरप्राइज बनना, दोगुना विकास रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा- प्रिया अग्...

मन के रंगों से होली का रंग दें

साई तिरुपति विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक को क्वालिटी सर्कल फोरम इंडिया द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु 26 पुरस्कार