पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा द्वारा 185 सैन्य अस्पताल में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा द्वारा दो दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर मिलिट्री हॉस्पिटल उदयपुर में आयोजित किया गया। इसका लैंप लाइटिंग कर शुभारंभ ब्रिगेडियर विशाल नय्यर कमांडर और उनकी पत्नी आर्मी कैंट उदयपुर और कर्नल यादवेंद्रसिंह यादव कमांडिंग ऑफिसर मिलिट्री हॉस्पिटल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में साई तिरूपति यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. जे. के. छपरवाल तथा रेडिलॉजी विभागाध्यक्ष हरिराम मौजूद रहे।
इस अवसर पर पिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन अशीष अग्रवाल ने भारतीय सेना का आभार जताते हुए कहा कि हमारे हॉस्पिटल का ये सौभाग्य है कि भारतीय सेना का विश्वास हमारे डॉक्टरों व अत्याधुनिक मशीनरी पर है जिसके फलस्वरूप सेना की ओर से समय-समय पर निशुल्क कैंप लगाने का मौका दिया जाता है। ये बहुत खुशी की बात है कि हमारा हॉस्पिटल देश की सेवा में कार्यरत सैनिकों का इलाज उच्च स्तरीय तकनीक के माध्यम से कर उनको लाभ दे रहा हैं।
नेत्र चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नितिन सलारिया के नेतृत्व में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. संध्या, डॉ. श्रिया, डॉ. आर्जो, डॉ. करीना, जयप्रकाश त्यागी तथा टेक्निकल स्टाफ आशीष, मनखुश, निर्मला तथा खुशबू व पिम्स की पूरी टीम ने लगभग 322 देश के वीर सैनिक व उनके परिवार का बखूबी इलाज किया। कैंप के आयोजन में कॉर्डिनेटर की भूमिका जयप्रकाश त्यागी रेडियोलॉजी इंचार्ज ने निभाई।

Related posts:

अहाना के भजनों पर झूम उठे बच्चे

स्वर्ण लेक ज्वेलर्स का शुभारंभ रविवार को

दीपोत्सव के स्वागत में सजी झीलों की नगरी

स्वस्थ एवं शिक्षित बालिकाओं से ही सुखी समाज का निर्माण : खंडूजा

THE TIME TO OWN AN ICON IS NOW! LAND ROVER BEGINS BOOKINGS OF THE NEW DEFENDER FROM ₹ 69.99 LAKH

DP World launches ‘SARAL’ afirst-of-its-kinddedicated rail freightservice connecting Hazira to Delhi...

सांई तिरूपति विवि मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

TAFE cultivates 100,000 acres free for small farmers during COVID-19

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को मिली जान से मारने की धमकी

वेदांता को फिक्की ने दिया खेलों के श्रेष्ठ क्षेत्र में योगदान देने वाले संगठन का पुरस्कार

जी-20 शेरपा सम्मेलन के बाद उदयपुर में एक और महत्वपूर्ण आयोजन

हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे आठ-आठ सखी और युवा बूथ