नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 126वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशाल वाहन रैली एवं आमसभा रविवार को

उदयपुर। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 126वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार 22 जनवरी दोपहर को युवा क्रांति द्वारा विशाल वाहन रैली एवं आमसभा का आयोजन किया जाएगा।
युवा क्रांति संगठन के संस्थापक आकाश जैन (वागरेचा) ने बताया कि वाहन रैली रविवार 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे टाउनहॉल नगर निगम प्रांगण से रवाना होकर सूरजपोल चौराहा, मुखर्जी चौक, सिंधी बाजार, बड़ा बाजार, घंटाघर, हाथीपोल, चेटक सर्कल, शिक्षा भवन चौराहा होते हुए सायं चार बजे मल्लातलाई स्थित सुभाष चौराहा पहुंचेगी। वाहन रैली में लगभग 1000 वाहनों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। रैली में मोटरसाइकिल और कारें भी शामिल होंगी और इसमें महिला, पुरुष एवं युवा भाग लेंगे। सायं 4 बजे मल्लातलाई स्थित सुभाष चौराहा पर आमसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा भारत देश के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उनकी संस्थाओं को याद किया जाएगा।

Related posts:

जिंक फुटबॉल अकादमी ने बेंगलुरु एफसी को मात दी

कोरोना मात्र 3 संक्रमित

आर्थिक रूप से कमजोर 100 छात्र-छात्राओं को बांटे जूते और चप्पल

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की दी स्वीकृति

श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल नहीं बनाने पर सकल जैन समाज में हर्ष की लहर

Seagram’s Royal Stag brings alive Harshvardhan Joshi’s inspiring Story

श्रीनाथजी की हवेली में हुई प्राकृतिक आपदा के मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता

बजाज फिनसर्व द्वारा पर्सनल लोन की पेशकश

तेरापंथ समाज ने मनाया 264 वाँ तेरापंथ स्थापना दिवस

विजन दस्तावेज - 2030 तैयारी बैठक में दिये महत्त्वपूर्ण सुझाव

AJAX Engineering unveils 3DConcrete Printing Technologyrevolutionizing Construction solutions for In...

Azim Premji University to hold three-day exhibition of Schoolbooks Archive in Udaipur from July 19